वैश्विक

बगदादी हुआ खत्म- अमेरिकी फौज का ऑपरेशन

सीरिया से अपनी फौज को हटाने के साथ ही अमेरिका आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के खात्मे को लेकर कार्रवाईयों को तेज कर दिया है। रविवार को अमेरिकी फौज ने इस्लामिक स्टेट के नेता अबू बकर अल बगदादी को निशाना बनाते हुए एक ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

व्हाइट हाउस ने शनिवार देर रात कहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार की सुबह एक बड़ा बयान देंगे। इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गयी। व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव होगन गिडले ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति रविवार को (अमेरिकी समयानुसार) सुबह नौ बजे कोई बड़ा बयान देंगे।

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि अमेरिकी वायुसेना द्वारा किए गए हवाई हमले में आईएसआईएस सरगना बगदादी मारा गया है। इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि कुछ बहुत बड़ा हुआ है। कहा जा रहा है कि थोड़ी देर में व्हाइट हाउस इसे लेकर आधिकारिक बयान जारी कर सकता है।

View Image On Twitter

अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी और इस संबंध में जानकारी रखनेवाले एक सूत्र ने इसकी पुष्टि की है। यह भी बताया गया है कि बगदादी के मृत शरीर का डीएनए और बायोमेट्रिक जांच हो चुकी है। ऐसा प्रतीत होता है कि बगदादी ने हमले के दौरान खुद को बम से उड़ा लिया था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk