Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कार मे आग से हडकम्प, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब एक बजे विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता की घर के बाहर खड़ी कार में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। हादसे सेे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दीपावली पर पटाखे छुडा रहे कुछ लोग मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर एकत्रित हो गये।

नागरिकों ने इस हादसे की सूचना नई मंडी पुलिस और फायरब्रिगेड को दी। कार में आग लगने की जानकारी मिलते ही नई मंडी इंस्पैक्टर संजीव कुमार व फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गयी। जहा फायरब्रिगेड कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक बीती रात नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गऊशाला रोड पर स्थित विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता के आवास के बाहर खड़ी उनकी कार में एक युवक द्वारा दीपावली की रात करीब एक बजे आग लगा दी गई। घटना से क्षेत्र में हडकंप मच गया। सूचना पर मोके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू किया। आग लगने वाले व्यक्ति की फ़ोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है, जिसकी नई मंडी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk