entertainment

‘बायपास रोड’ की रिलीज़- 8 नवंबर को

बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश की अपकमिंग फिल्म ‘बायपास रोड’ की रिलीज़ की तारीख बदल दी गई है. पहले ये सस्पेंस थ्रिलर फिल्म एक नवंबर को बड़े परदे पर दस्तके देने वाली थी, लेकिन अब ये एक हफ्ते की देरी से यानी आठ नवंबर को रिलीज़ होगी. नील नितिन मुकेश ने खुद ही इंस्टाग्राम पर फिल्म के एक नए पोस्टर को शेयर करते हुए इसकी रिलीज़ की तारीख बदलने की जानकारी दी है.

आपको बता दें कि ये ये एक सस्पेंस थ्रिलर ड्रामा है, जिसकी कहानी एक मर्डर की गुत्थी सुलझाने के ईद गिर्द है. फिल्म का ट्रेलर पिछले महीने ही रिलीज़ हुआ, जिसे काफी पसंद भी किया गया. नील नितिन के फैंस को इस फिल्म का काफी समय से इंतजार था.

फिल्म में नील नितिन मुकेश के साथ अभिनेत्री शमा सिकंदर दिखाई देंगी. इसके अलावा अभिनेत्री अदा शर्मा भी इसमें नज़र आ रही हैं. इन दोनों अभिनेत्रियों के साथ ये एक्टर रोमांस करते नज़र आएंगे. फिल्म का निर्देशन नील के छोटे भाई नमन नितिन कर रहे हैं. इस फिल्म से वो निर्देशन की दुनिया में कदम रखेंगे. इस फिल्म में ‘द फैमिली मैन’ के बाद अभिनेत्री गुल पनाग भी नज़र आएंगी.

https://www.instagram.com/p/B4C06sLBCMK/?utm_source=ig_embed

एक रात नील नितिन मुकेश का एक्सीडेंट होता है और उसी रात शमा सिकंदर का मर्डर भी हो जाता है. इसके साथ एक शख्स उसी रात गायब हो जाता है. इस हादसे के बाद कई और हत्याएं होती  हैं. आखिर वो हत्यारा कौन है और उसका मकसद क्या है, यही फिल्म की कहानी है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk