तेज गेंदबाजी भारत की ताकत, दक्षिण अफ्रीका में ये ही जितवाएंगे: Cheteshwar Pujara
Cheteshwar Pujara इस बार दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं. इसका कारण भारतीय तेज गेंदबाजी है, जिसे वे वर्तमान में टीम इंडिया की बड़ी ताकत मानते हैं. Cheteshwar Pujara ने कहा कि तेज गेंदबाज ही हमारी ताकत हैं. वे यहां के मौसम और पिच का सही इस्तेमाल कर हर मैच में 20 विकेट निकाल सकते हैं.
Cheteshwar Pujara ने कहा, ‘हमने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली है, तो ज्यादातर खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट के टच में रहे हैं. हमें दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए भी पर्याप्त ब्रेक मिला, जिसमें टीम ने अच्छी तैयारी की है. सभी खिलाड़ी इस सीरीज से काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं. दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने का यह सबसे बेहतर मौका है.’
Cheteshwar Pujara मानते हैं पिछले कुछ सालों में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण ने टीम को विदेशी दौरों में अच्छी सफलता दिलाई है. दक्षिण अफ्रीका की पिचें भी तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद देती हैं. ऐसे में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भारत की जीत की सबसे बड़ी उम्मीद हैं.
Cheteshwar Pujara ने कहा, ‘हमारे तेज गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया. दक्षिण अफ्रीका में भी ये हमारी ताकत होंगे. हम यह ज्यादा नहीं सोच रहे कि हम फिलहाल विपक्षी टीम से बेहतर हैं या नहीं.

