खेल जगत

Pro Kabaddi League में Telugu Titans……

Pro Kabaddi League की शुरुआत 22 दिसंबर से हो जाएगी. एक बार फिर खिताब को जीतने के लिए 12 टीमें दांव पेच लड़ाती नजर आएंगी. फैंस को करीब दो साल बाद कबड्डी के रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे.

Telugu Titans  टीम का सफर अब तक काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है. लेकिन पिछले सीजन में टीम का निराशाजनक प्रदर्शन रहा था. चलिए टीम के अब तक के सफर और स्क्वाड पर नजर डाल लेते हैं.प्रो-कबड्डी लीग के पहले सीजन से ही तेलुगु टाइटंस की टीम जुड़ी हुई है. पहले सीजन में टीम 14 में से केवल 6 मुकाबले जीत सके. दूसरे सीजन में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा और 16 में से 9 मैचों में जीत दर्ज कर प्लेऑफ का सफर तय किया.

लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना पाई. तीसरे सीजन में Telugu Titans टीम फ्लॉप रही. चौथे सीजन में एक बार फिर टीम ने अच्छी वापसी की और 16 में से आठ मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाई. हालांकि इस बार भी टीम फाइनल में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई. इसके बाद टीम का प्रदर्शन लगातार निराशाजनक रहा और पिछले सीजन में तो टीम 22 में से केवल 6 मुकाबले जीत सकी. सातवें सीजन में टीम अंक तालिका में 11वें नंबर पर रही. 

Telugu Titans की कमान इस बार रोहित कुमार के हाथों में है. टीम पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद इस बार बेहतर तरीके से वापसी करना चाहेगी. अब तक टीम ने प्रो कबड्डी का कोई खिताब नहीं जीता, ऐसे में खिलाड़ियों की कोशिश ऐतिहासिक प्रदर्शन करने पर होंगी. देखना दिलचस्प होगा कि इस बार तेलुगु टाइटंस कहां तक पहुंचती है. 

रेडर: मुला शिवा गणेश रेड्डी, राकेश गौड़ा, अमित कुमार, गुरविंदर सिंह, सूरज देसाई, सिद्धार्थ सिरीश देसाई, अंकित बेनीवाल, कमल सिंह, रजनीश, अबोजर मिघानी

डिफेंडर: विशाल भारद्वाज, सी अरुण, कृष्णा मदान, मनीष, आकाश चौधरी

ऑलराउंडर: डेविट जेनिंग्स, अरमान, फरहाद रहीमी 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =