उत्तर प्रदेश

Rampur News: लूटे हुए सामान के साथ 4 गिरफ्तार, 5 बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार

Rampur News: थाना टांडा पुलिस और एसओजी  ने डकैती और चोरी की घटना करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से लूटा हुआ सामान और अवैध तमंचा और चाकू बरामद किया है। इन आरोपियों के 5 साथी भागने में कामयाब हुए। पुलिस जल्द ही उनको गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। गिरफ्तार अपराधियों का अपराधिक इतिहास काफी लंबा है। सभी पर जनपद रामपुर  और मुरादाबाद में कई मामले अलग थानों में दर्ज है।

थाना टांडा क्षेत्र  में पिछले दिनों कई चोरी और डकैती की घटनाएं को अपराधियों ने अंजाम दिया था। पुलिस अपराधियों की तलाश में सरगर्मी से तलाश कर रही थी। एसओजी और थाना टांडा पुलिस ने मिलकर डकैती और 2 चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 4 अपराधियों को अवैध असले और लूटे हुए सामान के साथ गिरफ्तार किया है।

बीती रात पुलिस ने बेजनी से खाई खेड़ा को जाने वाले कच्चे मार्ग के पास लिपटस के बाग में डकैती की योजना बनाते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस छापामार कार्रवाई में 5 बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। इन चारों अपराधियों ने थाना टांडा क्षेत्रमें एक डकैती की घटना और दो चोरी की घटनाओ को करना कबूल किया है।

इन तीनों घटनाओं का माल पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ में इन बदमाशों के पास से अवैध असला भी बरामद किया है। वहीं, इन चोरी और डकैती की घटनाओं का खुलासा सीओ सिटी अनुज चौधरी  ने प्रेस वार्ता कर किया।

सीओ सिटी अनुज चौधरी  ने बताया एसओजी टीम के द्वारा एक बहुत अच्छे कार्य में सफलता मिली है। थाना टांडा क्षेत्र  में 3 घटनाएं हुई थी एक डकैती हुई थी। घर में और दो चोरी की घटनाएं हुई थी। इन घटनाओं का पूरी रिकवरी के साथ खुलासा किया गया। यशवीर यादव जो के मुख्य आरोपी है, वकील अहमद, तस्लीम, नासिर बाकी 5 लोग इसमें अभी वांछित है। इन सभी पर 2-2 दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − 2 =