Muzaffarnagar News: ठंड की ठिठुरन बरकरार, अलाव जलाने की व्यवस्था नगरपालिका की तरफ से नही
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। पिछले कुछ दिनों से निकल रही धूप ने जहां आम जन को सर्दी से राहत मिल रही थी वहीं अचानक आज मौसम ने अंगडाई ली और आसमान में छाई हुई घटाओं के चलते सूर्य देवता ओझल हो गये। जिसके चलते शीतलहर का प्रकोप बढ गया। उधर मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों में बारिश की चेतावनी दी है।
जिसके चलते आने वाले समय में आमजन को शीतलहर का प्रकोप और झेलना पडेगा।शीतलहर चलने और पाला पड़ने से ठिठुरन बलगातार बढ रही है। सुबह के साथ-साथ शाम के ठिठुरन बढ़ गई। हल्का कोहरा भी छा गया था।
दुकानदार, व्यापारी अपने दुकानें व प्रतिष्ठान अन्य दिनों की अपेक्षा जल्द बंद कर घरों को चले गए। देर रात में स़ड़कों पर सन्नाटा पसर गया। तापमान गिरने के साथ ही साथ ठंड का असर बढ़ रहा है।
रात के समय सड़कों पर कागज आदि जलाकर हाथ गर्म किये जाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन बढ़ती ठंड के बाद अभी तक भी सड़कों पर अलाव जलाने की व्यवस्था नगरपालिका की तरफ से नही की गई है।
शाम होते ही लोग ऊनी व गर्म कपड़ों में लिपटकर घरों में दुबक गए। घरों में अंगीठी, हीटर, वार्मर आदि जलाकर ठंड से बचाव का प्रयास किया।
धूमधाम के साथ मनाया पर्व
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड रामबाग स्थित मॉर्निग ग्लोरी स्कूल मे क्रिसमस डे बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल को अत्यंत मनमोहक तरीके से सजाया गया। स्कूल को सुंदर रूप देने मं बच्चों को महत्वपूर्ण योगदान रहा। अध्यापको की मदद से बच्चो ने सुन्दर सुन्दर क्राफ्ट बनाये। टीचर्स द्वारा बच्चों की फेस पेन्टिंग की गई। जो कि मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। जिससे बच्चे बहुत प्रसन्न थे। सभी ने अपनी पसंद से कुछ ना कुछ बनवाया। सेंटा क्लाज की ड्रेस पहनकर बच्चों ने मंचीय प्रस्तुती दी।
इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चो ने जमकर डांस किया। छोटे-छोटे बच्चे सेंटा क्लाज की ड्रेस मे बहुत ही प्यारे लगा रहे थे। बच्चों को टॉफी व उपहार भी बांटे गए। इस दौरान बच्चो ने तरह-तरह के खेल खेले। कक्षा एक से पांच तक कके बच्चो ने प्ले,नर्सरी, एल.के.जी. व यूकेजी के बच्चो को गेम खिलवाये। व सभी बडे बच्चो ने छोटे बच्चो का ध्यान रखा।
बच्चो मे और खेलों का आयोजन टीचर्स की देखरेख मे किया गया। बच्चो ने रंगबिरंगी लाइट द्वारा क्रिसमस ट्री को सजाया व प्रभु यीशु के परिवार की झांकि भी प्रस्तुत की। बच्चो ने क्रिसमस संबंधी मॉडल भी बनाये। स्कूल मे बच्चो को अपना कार्य स्वयं करने के लिए प्रेरित किया जाता है। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या के नेतृत्व मे सभी कार्यो का संचालन हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्या, उप प्रधानाचार्या श्रीमति दीपा तायल सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
मन की बात सुनी
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को संबोधित करते हुए।प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मन की बात के कार्यक्रम बूथ सुनते जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, विकास अग्रवाल, नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, अरुण शर्मा सुभाष शर्मा, राकेश कुमार और विकास गुप्ता रहे।
