समाचार (Muzaffarnagar News)
जिलाधिकारी ने समस्याओं का किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण किया गया। कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यलय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
जयन्त चौधरी का जन्मदिन मनाया
मुजफ्फरनगर। रालोद सुप्रीमो जयन्त चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर रालोद कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियो ने रक्तदान किया। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद जयन्त चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जिला चिकित्सालय में रालोद के तत्वाधान मे आयोजित रक्तदान शिविर में पार्टी के पदाधिकारियो एवं युवा कार्यकर्ताओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया तथा रक्तदान किया। इस अवसर पर सीएमएस पंकज अग्रवाल सहित कई अन्य चिकित्साधिकारी, रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर,रालोद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमति नीलम शर्मा,रालोद नेत्री पंकज चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी व महिला कार्यकत्री मौजूद रही। पार्टी कार्यकर्ताओ ने अपने प्रिय नेता के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की।
अंजू अग्रवाल ने सफाईकर्मियों को रेहडे और छात्र-छात्राओं को बांटे टैबलेट
मुजफ्फरनगर । पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के द्वारा पालिका प्रांगण में सभासद गण अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में नगरीय सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु ११ रिक्शा रेहडे सफाई नायक गण को उपलब्ध कराए गए। पालिका अध्यक्ष द्वारा कहा गया की रेहडों की आपूर्ति होने पर सभी वार्डों के लिए रिक्शा रेहडों का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। पालिका अध्यक्ष द्वारा गांधीनगर स्थित भूमिगत जलाशय की माइक्रो विधि से सफाई का शिलान्यास करते हुए स्थल पर कार्य प्रारंभ कराया गया। अंजू अग्रवाल ने कहा कि आधुनिक तरीके से जीपीएस की सफाई होने पर जनता को निर्मल जलापूर्ति होगी इसके बाद अध्यक्ष द्वारा वर्ष २०२० में प्रदेश स्तरीय एवं जनपद स्तरीय मेधावी छात्र एवं छात्राओं को लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानसठ रोड मुजफ्फरनगर में टेबलेट एवं पुरस्कार की राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंजू अग्रवाल ने द्वारा कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय सरकार के यह कुशल नीति का परिचायक है की मेधावी छात्र एवं छात्राओं को टैबलेट के साथ घ्२१००० का पुरस्कार का वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा मुझे आशा है छात्र और छात्राएं हाईटेक युग में इस टैबलेट का सदुपयोग करते हुए अपने जीवन में तकनीकी को अपनाएंगे। प्रथक प्रथक स्थानों पर अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह चौहान, सभासद विपुल भटनागर, विकास गुप्ता, अरविंद धनगर, अनु कुरेशी, दिलशाद मुन्ना, पवन बालियान, राहुल पवार, टीएस आरडी पौडवाल, ए ई जल सुनील कुमार, ए ई निर्माण अखंड प्रताप, जेई अखंड प्रताप, लिपिक विकास कुमार तनवीर आलम, सफाई कर्मचारी यूनियन महामंत्री सोनू मचल, राजू वैद्य मदन लाल, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी व एसके बिट्टू काफी संख्या में सफाई नायक एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।
समस्याओं को सुनकर किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी के सचिव द्वारा जनसुनवाई के अतंर्गत गन्ना किसानों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण किया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक तितावी सतीश कुमार के द्वारा जनसुनवाई के अंतर्गत सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी के गन्ना कृषक वीरेंद्र सिंह, कंवरपाल, अमित, अशोक कुमार आदि गन्ना किसानों की गन्ने से सम्बंधित शिकायतों का निस्तारण किया गया।
मंत्री ने किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म इंटर कॉलेज निकट रोडवेज बस स्टैंड मुजफ्फरनगर के छात्र अनिकेत कुमार ने पांचवी नेशनल स्पोर्ट्स मीट जोकि गौतम बुध नगर में आयोजित की गई थी उसमें अंडर फोर्टीन वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर एसडी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में पहुंचने पर माननीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मेडल पहनाकर बच्चे का उत्साह वर्धन किया और शुभ आशीर्वाद दिया। और कार्यक्रम के तहत बच्चों को योग की जानकारी एवं सूर्य नमस्कार की क्रिया विस्तार पूर्वक समझाइए। फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत प्रधानाचार्य ने बच्चों को सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के संचालन मैं डॉ राहुल कुशवाहा अरविंद कुमार यशपाल सिंह ने सहयोग किया।
खेलों प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। खंड विकास अधिकारी सदर की अध्यक्षता में मेरा गांव फिट गांव अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकड़ा में खेलों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार खंड विकास अधिकारी सदर डॉ० नेहा शर्मा की अध्यक्षता में मेरा गांव फिट गांव अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकड़ा में खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें बालक एवं बालिकाओं द्वारा खो-खो १०० मीटर दौड़ ऊंची कूद आदि में प्रतिभाग किया गया, मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका, सहायक अध्यापिका ने ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव आदि उपस्थित रहे।
चले थे दूसरा निकाह करने, जाना पडा हवालात
मुजफ्फरनगर। पहली पत्नी से छिपाकर दूसरा निकाह करने आये दूल्हे राजा को पहली पत्नी के हंगामा करने के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि कवाल निवासी मशकूर अब्बास पुत्र मौहम्मद इमाम का निकाह कई वर्ष पूर्व दिल्ली के आहाता की दारा चमेलियान रोड निवासी अजाज फातिया पुत्री साबिर हुसैन के साथ हुआ था। आरोप है कि ससुराल वालो व पति द्वारा अजाज फातिया को प्रताडित किया जाता था। ससुराल वालो ने उसे घर से निकाल दिया जिसके चलते वह अपने मायके में जाकर रहने लगी।पति पत्नी के बीच पिछले छह वर्षो से दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में तलाक का मुकदमा चल रहा है। इस मुकदमे में अभी तक केई निर्णय नहीं आ सका है। बताया गया है कि इस बीच मशकूर अब्बास ने गुपचुप अपना निकाह तय कर लिया और गत दिवस बारात लेकर शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला खालापार में फिटनेस स्काई जिम में जा पहुंचा। रात्रि में जिस समय निकाह की तैयारी चल रही थी किसी प्रकार भनक पाकर अजाज फातिया अपने परिजनों के साथ निकाह स्थल पर पहुचीं और पति पर बगैर अनुमति व बगैर तलाक दिये दूसरा निकाह करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि मसकूर अब्बास व उसके परिजनों द्वारा अजाज फातिया के साथ मारपीट करते हुए गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। पीडिता ने मामले की शिकायत शहर केतवाली पुलिस से की। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा बने मशकूर अब्बास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध आईपीसी की धारा 323, 504, 506 व 3/4 मुस्लिम महिला अधिनियम 2019 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के जेल भेज दिया है।
भाकियू ने कराया समस्याओं से अवगत
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पण्डित योगेश शर्मा के नेतृत्व में नई मन्डी की अवध विहार कालोनी स्थित विद्युत विभाग के एससी के कार्यालय पर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानो की बिजली की समस्याओं को लेकर एवं चरथावल एसडीओ की नियुक्ति को लेकर अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ता तथा कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ के द्वारा मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान को समाज में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया’।
भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हरीश गुप्ता के द्वारा मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष, नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग एवं सह संयोजक भारतीय जनता पार्टी सुभाष चौहान को समाज सेवा में किए गए उत्कृष्ट कार्या के लिए सुभाष चौहान के अग्रवाल मार्केट, महावीर चौक स्थित कार्यालय पर पहुंचकर प्रदान किया गया एवं भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ की ओर से सुभाष चौहान के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति करेगी धरना प्रदर्शन
मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति से डॉक्टर इसरार सैफी प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में श्रीमती ललिता चौधरी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा और सावेज अहमद नगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में मक्की नगर क्षेत्र वासियों की विद्युत लाइन संबंधी समस्याओं को लेकर आज ६६ केवी राजेश कुमार जेई साहब से समस्या को लेकर बात हुई और राजेश कुमार जेई साहब ने इतवार तक का समय मांगा है इतवार तक जो समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति धरना प्रदर्शन और आंदोलन करेगा जिसकी जिम्मेदारी खुद ६६ केवी विद्युत विभाग की होगी इस मौके पर डॉ इसरार सैफी प्रदेश महासचिव श्रीमती ललिता चौधरी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सावेज अहमद नगर अध्यक्ष आरिफ अफरीदी शान मोहम्मद जिला मीडिया प्रभारी जावेद इरशाद यामीन अफजाल अफरीदी आदि पदाधिकारी और मक्की नगर क्षेत्रवासी मौजूद रहे
ठिठुरे लोग, धूप से आई जान में जान
मुजफ्फरनगर। दिसंबर माह के आखरी सप्ताह में सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। लोगों का हाल बेहाल होने लगा है। बर्फीली हवाएं कंपकंपी बढ़ा रही है। ठंडी हवाओं का सबसे ज्यादा असर मासूमों पर हुआ है। बुखार और खांसी से पीड़ित बच्चों की संख्या हॉस्पिटलों में बढ रही है। मौसम बेहद सर्द रहा। सुबह से ही बर्फीली हवाएं चल रही थी। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने के बाद लोगों ने रहात की सास ली। जबकि देर रात्रि तक बारिश होने से एक बार को ठंड अधिक हो गयी थी लेकिन दिन में धूप से राहत मिली। दिन में ही बाजारों में चहल पहल रही साथ ही शाम को बाजार शांत हो गये और लोगों ने अलाव के सहारे बैठे दिखाई दिऐ। सर्द हवाओं के चलने से लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पडा। ठंड का असर सबसे ज्यादा बच्चों पर हो रहा है। छोटे बच्चों को खांसी नजला, बुखार की शिकायतें बढ़ रही हैं। एलर्जी भी उभर रही है। देर शाम होते होते सर्द हवाओं के चलने से लोग घरों में ही दुबककर बैठ गए और चाय, गर्म कॉफी, रूम हीटर के सहारे बैठे रहे।
सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के प्रतिनिधि एवं किसान चिंतक कमल मित्तल ने सुबह जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर चन्द्रभूषण सिंह के समक्ष एक ज्ञापन दिया। जिसमें किसान नेता चौधरी नरेश टिकैत द्वारा जिलाधिकारी से मांग की गई थी सिसौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों के रहने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने स्टाफ क्वार्टर में रहने की व्यवस्था की जाए । चौधरी नरेश टिकैत द्वारा ज्ञापन में जिलाधिकारी से मांग की गई कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली में तैनात महिला चिकित्सक सिसौली के मध्य में मकान किराए पर लेकर रह रही हैं सीएचसी का स्टाफ भी प्रतिदिन अपने घर चला जाता है, जिससे सीएचसी की उपयोगिता पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है । लेकिन इस सब का प्रमुख कारण सीएचसी का कस्बे के बाहर होना है, जहां स्टाफ एवं डॉक्टर सीएचसी के क्वार्टर में रहने से डरते हैं । चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि अगर सीओ फुगाना का कार्यालय सिसौली सीएससी में बन जाए तो वहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रहने वाले डॉक्टर एवं स्टाफ को रहने में सहूलियत होगी और सिसौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के होने का उद्देश्य भी पूर्ण रूप से सफल रहेगा।वही सी ओ फुगाना को अपने थाना क्षेत्रों भोराकलां , फुगाना,तिताबी आने जाने में भी सुविधा रहेगी।
सफर ए शहादत प्रोग्राम आयोजित
मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में आज सिख समाज के १०वें गुरू गोविन्द सिह जी महाराज और उनके चार साहबजादों के शहीदी दिवस के अवसर पर सफर ए शहादत प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं ने जहां सिख समुदाय के सभी १० गुरूओं की जीवनी को सुन्दर मंचीय प्रस्तुति के साथ पेश किया तो वहीं गुरू गोविन्द सिंह, माता गुजरी और चारों साहबजादों के द्वारा देश, धर्म और कौम की खातिर जुल्म के खिलाफ दी गई शहीदी का भावपूर्ण वर्णन कर सभी को भाव विभोर कर दिया। आज एम.जी. पब्लिक स्कूल में सोमवार को सफर ए शहादत प्रोग्राम का भावनाओं से ओतप्रोत वातावरण में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचे श्री गुरू सिंह सभा जनपद मुजफ्फरनगर के प्रधान गुरचरण सिंह बरार और एम.जी. पब्लिक स्कूल के संरक्षक सतीश चन्द गोयल के साथ ही श्री गुरू सिंह सभा के अन्य पदाधिकारियों व अतिथियों का स्कूल प्रिंसीपल श्रीमति मोनिका गर्ग द्वारा स्वागत किया गया। इसके उपरांत विद्यालय प्रांगण में गुरू गोविन्द सिंह और उनके चारों साहबजादों को धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहीदी पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्कूल की कक्षा ५ की छात्रा दिलशीन ने औजस्वी कविता के माध्यम से चारों साहबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत तथा उनकी वीर गाथा को प्रस्तुत कर एक जोशीला माहौल बनाने का काम किया।
इसके उपरांत कक्षा ९ और कक्षा १० के छात्र-छात्राओं ने सिख समाज के सभी १० गुरूओं का जीवन वृतांत और उनके बलिदान को सुन्दर ढंग से एक संगीतमयी प्रस्तुति के रूप में सभी के सम्मुख रखा और सभी गुरूओं के द्वारा समाज के लिए किये गये कार्यों का वर्णन भी किया। छात्रा ख्याति के द्वारा कविता श्माई तेरे पोतरे शहीदी पा गएश् के साथ साहबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत के लिए भावभरी श्रद्धांजलि प्रस्तुत की। कक्षा ११वीं की छात्रा जसलीन ने भी कविता के रूप में चारों साहबजादों का जीवन और बलिदान प्रस्तुत कर प्रशंसा बटोरी। कक्षा ९ के छात्र जसकीरत ने अपने भजन श्कुदरत के सब बन्देश् प्रस्तुत कर ईश्वर एक है के गुरू गं्रथ साहिब के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का काम किया। सफर ए शहादत प्रोग्राम पूरी तरह से देश और धर्म की रक्षा के लिए जुल्म के खिलाफ सत्य के पथ पर अडिग रहने वाले पिता दशमेश गुरू गोविन्द सिंह और उनके परिवार के बलिदान को समर्पित रहा।
कार्यक्रम में ज्ञानी हरजीत सिंह ने गुरू गोविन्द सिंह के चार साहबजादों की शहीदी के इतिहास को अपने व्यक्तव्य के रूप में सभी के सामने रखा। उन्होंने कहा कि समझने वाले के लिए परमात्मा एक है, उसमें कोई भेद नहीं है, लेकिन संसार में आने वाला इंसान ताकत के नशे में जुल्म पर उतर जाता है। ऐसे ही जुल्म के खिलाफ बलिदान की वीर गाथा ये शहीदी दिवस है। ऐसे कार्यक्रम के लिए उन्होंने विद्यालय प्रबंध कमेटी और प्रिंसीपल के साथ ही बच्चों की भी प्रशंसा की।
प्रोग्राम के अंत में प्रिंसीपल श्रीमति मोनिका गर्ग ने कहा कि सफर ए शहादत कार्यक्रम नई पीढ़ी को गुरूओं के जीवन और अल्पायु में शहादत जैसे बलिदान का प्रेरक संदेश देने के लिए एक प्रयास है। हम आज स्कूल प्रांगण को सौभाग्यशाली समझते हैं कि यहां सभी गुरूओं की वीरगाथा और बलिदान बच्चों ने अपनी प्रतिभा से जीवंत करने का काम किया। गुरू का जीवन में काफी महत्व है। गुरू कोई भी हो सकता है। इसके लिए आयु की बंदिश नहीं है। कर्म ही हमें महान बनाता है और जीवन में उच्च चिऱत्र निर्माण की बुनियाद मां से होती है। माता गुजरी की सीख ही थी कि ७ साल की छोटी उम्र में बाबा फतेह सिंह जुल्म के खिलाफ अडिग रहे। उनका यह बलिदान हमें विपरीत परिस्थितियों और संकट क्े समय धैर्य, धर्म और साहस का साथ नहीं छोड़ने की प्रेरणा देता है। उन्होनें बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हमें जीवन में अपने आसपास लोगों से घटनाओं से कुछ अच्छा सीखते रहना चाहिए। महापुरुषों का जीवन और गुरूओं का मार्गदर्शन ही हमें संस्कारवान, अनुशासनहीन बनने की ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कार्यक्रम के लिए सभी बच्चों की प्रशंसा की और अतिथियों का आभार जताया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री गुरू सिंह सभा के प्रधान गुरचरण सिंह बरार, एम.जी. पब्लिक स्कूल के संरक्षक सतीश चन्द गोयल, ज्ञानी हरजीत सिंह, हरजीत सिंह गोरया, देवेन्द्र सिंह नागपाल, जसविन्दर सिंह, बलविन्दर सिंह सल, अरविन्दर सिंह, महेन्दर जीत सिंह, रविन्दर सिंह सूरी, सुखदेव सिंह, देविन्दर सिंह चडढा, सुखदर्शन सिंह बेदी, अमरजीत सिंह सिडाना और वजीर सिंह राजा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपाली गोयल ने किया। प्रोग्राम की सफलता में समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।
युवक का शव नहर में मिला, किया हंगामा
मुजफ्फरनगर। पिछले कई दिनो से लापता चल रहे युवक का शव नहर मे पडा होने की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मृतक के परिजनो ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।
ज्ञात हो कि नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के अवध विहार निवासी युवक रवि पुत्र राजकुमार पिछले करीब 10-12 दिनो से संदिग्ध परिस्थितियों मे लापता हो गया था। जिसका शव बीती देर शाम खतौली थाना क्षेत्र के सठेडी नहर मे पडा मिला। जैसे ही यह दुखद खबर मृतक के परिजनो को मिली तो परिजनो मे कोहराम व रोआराट मच गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। वहीं दूसरी और आज दोपहर के वक्त नई मन्डी कोतवाली पहुंचे परिजनो ने युवक रवि की हत्या का आरोप लगाते हुए हत्यारोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पर एकत्रित हो विरोध प्रदर्शन किया तथा सक्ष्त कार्यवाही की मांग की। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट एवं मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। युवक की मौत से मौहल्लावासियो मे शोक छाया हुआ है।
दुष्कर्म का लगाया आरोप
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने पिछले दिनों अपहृत की गयी किशोरी के सहारनपुर बस स्टैंड से बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में रेप की धाराओं की बढोत्तरी की है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मौहल्ला निवासी चौदह वर्षीय किशोरी का एक युवक द्वारा अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में किशोरी के परिजनों द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 363, 366 व 3/4 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया था। आज पुलिस ने एक सूचना के आधार पर अपहृत किशोरी के सहारनपुर बस स्टे।ड से बरामद कर लिया। किशोरी से की गयी पूछताछ के बाद पुलिस ने इस मुकदमे में आईपीसी की धारा 376(3) की बढोत्तरी की है। पुलिस पीडिता का मैडिकल व अदालत में बयान कराने की तैयारी कर रही है।
प्रतियोगिताओं का आयोजन
मुजफ्फरनगर। स्थानीय एस.स्कवायर कॉनवेन्ट स्कूल के इन्डोर बैडमिन्टन स्टेयिम में इन्टर स्कूल कम्पीटीशन मे बैडमिन्टन एवं टेबिल टेनिस प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। दो चरणो मे सम्पन्न हुई इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ ग्राम प्रधान सरवट सतीश बालियान द्वारा किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डा.समय सिह ने की। प्रतियोगिताओं मे नन्दनी वर्मा ने प्रथम, आस्था अग्रवाल ने तीसरा और सजल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके विपरीत पुलिस मॉडर्न पब्लिक स्कूल की वृन्दा चौहान चौथे स्थान पर रही।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन मे ग्राम प्रधान सतीश बालियान ने कहा कि हर स्कूल मे खेलों का आयोजन होना जरूरी है। क्योंकि हर बच्चे मे खेल प्रतिभा होती है। जरूरत है तो उसे दिशा देने की और पहचानने की। अध्यक्ष पद से डा.समय सिह ने अपने भाषण मे कहा कि स्कूलो मे प्रधानमंत्री द्वारा लागू खेलो इंडिया/फिट इंडिया के तहत अधिक से अधिक प्रतियोगिताएं होनी चाहिए। प्रत्येक खिलाडी की हौसला अफजाई हो और उसे प्रोत्साहित किया जाए। उन्होने उम्मीद जाहिर की कि ओलमपिक्स मे भी मुजफ्फरनगर की भागीदारी होगी। इस उददेश्य की पुर्ति के लिए जनपद के खिलाडियो को कुशल खिलाडी बनाने के लिए विषय विशेषज्ञो द्वारा उचित मार्ग दर्शन दिए जाने की आवश्यक्ता है।
आरोपी के दबोचा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सादपुर में विवाहिता को बुरी नियत से दबोचकर छेडछाड करने के आरेपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गतदिवस गांव सादपुर निवासी विवाहिता ने शहर कोतवाली पर दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में बताया था कि वह अपने घेर में बंधे पशुओं का दूध निकालने के लिए जा रही थी। रास्ते में गांव के ही फारूख पुत्र अकबर अली ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गिरकर घायल
मुजफ्फरनगर। एक युवक छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में लाया गया। जहां से उसे रैफर कर दिया गया। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामपुरी निवासी बीस वर्षीय रजत अपने घर की छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार हेतु जिला चिकितसालय में लाये। जहां से उसे रैफर कर दिया गया।
चिकित्सालय में मौत
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए लाई गयी महिला की मौत हो गयी। परिजन शव को अस्पताल से उठाकर ले गये। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गयी है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को दी गयी सूचना में बताया गया है कि सिविल लाइन क्षेत्र के मौहल्ला महमूदनगर निवासी 50 वर्षीय महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में लाया गया था। आपातकालीन कक्ष में चिकितसकों ने महिला के मृत घोषित कर दिया। महिला के परिजन शव के अस्पताल से उठाकर ले गये।
शीघ्र होगा मेरठ रोड व रुड़की रोड का चौड़ीकरण कार्य
मुजफ्फरनगर। शहर के बीच से गुजर रहे पुराने हाईवे मेरठ रोड व रुड़की रोड के चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र शुरू होगा। १५.७७ करोड़ की लागत से बनने वाले मार्ग का निर्माण गुप्ता रिसोर्ट से रामपुर तिराहे तक कराया जाएगा। अतिक्रमण हटवाकर चौड़ीकरण होगा। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है।
मुख्य मार्ग पर रामपुर तिराहे तक के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, आरसीसी, नाला एवं बॉक्स कल्वर्ट निर्माण कार्य होगा। शहर के विकास को गति मिलेगी। इस मार्ग को शहर के बीच से गुजरने वाला यह मार्ग व्यापारिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। दिल्ली से देहरादून को जोड़ने वाला यह मार्ग शहर की सूजडू चुंगी, मीनाक्षी चौक, शिवचौक, अहिल्याबाई चौक, रुड़की रोड होते हुए रामपुर तिराहे पर जाता है। नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने मार्ग की मांग रखी थी। १५ करोड़ ७७ लाख की कीमत से बनने वाले इस मार्ग में खास बात यह रहेगी कि अधिकतम जगह पर रोड़ी की सड़क बनेगी, लेकिन जलभराव वाली जगह सीमेंट की सड़क बनाई जाएग मार्ग से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। चौड़ीकरण होने से भी आम जनता को लाभ मिलेगा। शहर के जाम से छुटकारा मिलेगा। डिवाइडर पर भी सुंदरीकरण कराया जाएगा।
कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार आर्य द्वारा वांछित अभियुकत आमिर पुत्र खिलाफत, सईदूजमां पुत्र खिलाफत निवासीगण खलसापट्टी सुजडू को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 श्र विजय कुमार शर्मा द्वारा दहेज अधि0 में वांछित अभियुक्त परवेज पुत्र रशीद निवासी मूस्सा बिलासपुर शेरनगर थाना नई मण्डी को गिरफ्तार किया।
शराब के पव्वों सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 इंद्रजीत सिंह द्वारा यूपी गुण्डा अधि0 में वारण्टी अभियुक्त राजू पुत्र चंद्रदत्त निवासी खाईखेडी थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर को खाइखेडी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 30 पव्वे देशी शराब बरामद की गयी। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 सत्यवीर सिंह द्वारा अभियुक्त राममेहर पुत्र इंद्रमल निवासी बरटवाला थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर को बरवाला ईदगाह के पास से गरिफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्ेज से 24 पव्वे देशी शराब बरामद की गयी।
शातिर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर अपराधी को तंमचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को देखकर उसे टोका तो वह मौके से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकडा गया आरोपी मौहल्ला किदवईनगर निवासी मुजम्मिल पुत्र फारूख हैं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
गिरफ्तारी की मांग
मुजफ्फरनगर। मृतक चौकीदार के परिजनो तथा ग्रामीणो ने फरार चल रहे दो हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे परिजनो ने कार्यवाही की मांग की है। उल्लेखनीय है कि करीब 25 दिन पहले छपार थाना क्षेत्र में आईटीआई मे चौकीदार की मौत के आरोप मे चौकीदार के परिजनो ने डीएम कार्यालय पहुंच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनो का आरोप है कि चौकीदार की हत्या के प्रकरण मे दो आरोपी अभी तक गिरफ्तार नही हो पाए हैं।
कोरोना में रात्रिकालीन कर्फ्यू के साथ नये नियम जारी
मुजफ्फरनगर। जिला मजिस्ट्रेट चन्द्रभूषण सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्गत शासनादेश संख्या २१४१/२०२१-सीएक्स-३, गृह (गोपन) अनुभाग-३, लखनऊ दिनांक २४ दिसम्बर २०२१ के अन्तर्गत गृह (गोपन) अनुभाग-३ के आदेश संख्या १०५४/२०२१-सीएक्स-३, दिनांक १९.६.२०२१ तथा १६९८/२०२१-सीएक्स-३, दिनांक २७.९.२०२१ के क्रम में सम्यक् विचारोपरांत वर्तमान में कोरोना सक्रमण के संबंध में दिनांक २५.१२.२०२१ को रात्रि से विशेष सतर्कता बरतने हेतु निम्नानुसार निर्णय लिया गया है। अतः उक्त निर्देशों को जनपद मुजफ्फरनगर में निम्न प्रकार लागू किया जाता है। अनिवार्यता शर्त का उल्लंघन होने पर महामारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।
१- सार्वजनिक स्थानों पर मास्क की अनिवार्यता को प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जायें। इसे सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर जिला प्रशासन व पुलिस लगातार अनुश्रवण करेगें।
२- कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए रात्रि ११.०० बजे से प्रातः ५.०० बजे तक रात्रिकालीन कोरोना कफ््र्यू लागू रहेगा। रात्रिकालीन कफ््र्यू की अवधि में आवश्यक सेवायें एवं मालवाहक वाहनों, एम्बुलेंस आदि को आने-जाने की अनुमति होगी। साथ ही कोविड से जुडे कार्मिक, पुलिस कर्मी और रात्रि उद्योगों से संबंधित कर्मियों को उनकी आई०डी० के आधार पर आने-जाने की अनुमति होगी।
३- बाजारों में मास्क नही तो सामान नही के संदेश के साथ व्यापारियों को जागरूक किया जाये। बिना मास्क के कोई भी दुकानदार ग्राहक को सामान न दें।
४- शापिंग माल्स/सुपर मार्केट में बिना मास्क विचरण न किया जाय। शपिंग माल्स/सुपर मार्केट को मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी, सैनिटाइजर की व्यवस्था व कोविड हेल्प डेस्क के साथ ही खोलने की अनुमति होगी।
५- निगरानी समितियों ने कोरोना प्रबन्धन में सराहनीय कार्य किया है। कोविड के संक्रमण के दृष्टिगत गांवों एवं शहरी वार्डा में निगरानी समितियों को पुनः एक्टिव किया जाए। इस सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग के परामर्श से ग्राम्य विकास एवं नगर विकास विभाग द्वारा तत्काल निर्देश जारी किये जायेगें, जिनका जिले स्तर पर प्रतिदिन अनुश्रवण किया जायेगा।
६- शादी समारोह व अन्य आयोजनों में व्यक्तियों की उपस्थिति निम्नवत शर्ता/प्रतिबन्धों के अनुसार रहेंगीः-
(प) बन्द स्थानों में एक समय में अधिकतम २०० आमंत्रित से अधिक आमंत्रित अतिथियों को मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी, सेनेटाइजर का उपयोग एवं कोविड-१९ प्रोटोकॉल के अनुसार अन्य सावधानियों के साथ अनुमति होगी। कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना प्रवेश द्वार पर की जाएगी।
(पप) खुले स्थानों में एक समय में ग्राउण्ड की क्षमता के ५०ः तक आमंत्रित अतिथियों को मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी, सेनेटाइजर का उपयोग एवं कोविड-१९ प्रोटोकॉल के अनुसार अन्य सावधानियों के साथ अनुमति होगी। कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना प्रवेश द्वार पर की जाएगी।
(पपप) आयोजन/समारोह स्थलों पर आमंत्रित अतिथियों के बैठने की व्यवस्था में दो गज की दूरी के प्रोटोकाल का पूर्णतः पालन किया जायेगा।
(पअ) सभी आयोजक ऐसे कार्यक्रमों की सूचना अनिवार्य रूप से जिला प्रशासन एवं पुलिस को लिखित रूप में उपलब्ध करायेंगें। सभी आयोजकों की यह जिम्मेदारी होगी कि ऐसे कार्यक्रमों में वह कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन भी सुनिश्चित कराये।
७- जनपद में विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए भारत सरकार की गाइडलाइन्स का पालन सुनिश्चित करेगें, हाई रिस्क वाले देशों के यात्रियों का अनिवार्य रूप से आर०टी०पी०सी०आर० टेस्ट कडाई से किया जाये तथा अन्य देशों के भी विदेशी यात्रियों का रेन्डम सेम्पल लेकर आर०टी०पी०सी०आर० टेस्ट प्रभावी रूप से किया जायें।
८- जनपद में अन्य प्रदेश से आने वाले यात्रियों के सम्बन्ध में निगरानी समिति से रिपोर्ट लेकर उनका आर०टी०पी०सी०आर० टेस्ट कराया जाना सुनिश्चित करेंगें। साथ ही साथ रेलवे एवं बस स्टेशनों पर एण्टीजन टेस्टिंग की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करेगें एवं संदिग्ध यात्रियों का विवरण लेकर आर०टी०पी०सी०आर० टेस्ट कराये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करेगें।
९- जनपद में इन्टीग्रेटेड कोविड कमाण्ड कण्ट्रोल सेण्टर (प्ब्ब्ब्) के माध्यम से प्रभावी रूप से ट्रैक-टेस्ट-ट्रीटमेन्ट की कार्यवाही करायेगें। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतिदिन व्यक्तिगत रूप से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर अनुश्रवण करेगें।
१०- स्कूल, कॉलेज तथा शिक्षण संस्थान के प्रबन्धक एवं प्रधानाध्यापक स्कूल/कालेजो में छात्रों में मास्क की अनिवार्यता, सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ-साथ सेनेटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित करायेगें।
११- कोरोना के रोकथाम हेतु स्थायी एवं अस्थायी पब्लिक एडेऊस सिस्टम का पुनः प्रभावशाली रूप से व्यापक उपयोग कर जन सामान्य को जागरूक किया जाये एवं पी०ए० सिस्टम की सूचना गृह विभाग को दिनांक २८.१२.२०२१ तक गृह कन्ट्रोल रूम की ई-मेल आई०डी० ेवउम/दपबण्पद पर उपलब्ध करायी जाय।
१२- इस सम्बन्ध में गृह विभाग के अतिरिक्त नगर विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग एवं औद्योगिक विकास विभाग द्वारा सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक औद्योगिक इकाई में कोविड हेल्प डेस्क एवं कोविड केयर सेन्टर की व्यवस्था की जाय एवं प्रतिदिन की रिपोर्ट औद्योगिक विकास विभाग को उपलब्ध करायी जाये।
१३- रेलवें स्टेशन, एवं रोडवेज बस स्टेशन में उपर्युक्त शर्त के साथ-साथ स्क्रीनिंग, व एण्टीजन टेस्टिंग भी की जायेगी जिससे लक्षणयुक्त व्यक्तियों को उपचार हेतु अस्पताल रेफर किया जा सकें। रेलवे स्टेशनों पर स्क्रीनिंग की कार्यवाही की सूचना प्रतिदिन उपलब्ध करायेगें। ऐसे स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क की व्यवस्था टेस्टिंग आदि की सुविधा के साथ स्थापित होगी।
१४- ए०आर०एम०, उ०प्र० परिवहन निगम, मु०नगर प्रतिदिन बस स्टेशनों पर की गयी स्क्रीनिंग की सूचना गृह विभाग को उपलब्ध करायेंगें एवं परिवहन एवं उसमें अनुबन्धित बसों में सेनेटाइजर एवं मास्क की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगें।
१५- निजी बसों के संबंध में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सभी निजी बस आपरेटरों से समन्वय स्थापित करते हुए निजी/प्राईवेट बसों में कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित करायेगें। इससे संबंधित सूचना गृह विभाग को उपलब्ध करायेगें।
१६- समस्त औद्योगिक इकाईयों को रात्रिकालीन कर्फ्यू से पूर्णतया छूट रहेगी।
उपर्युक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उपरोक्त दिशा-निर्देश अग्रिम आदेशों तक लागू रहेंगे।
जिला कृषि एंव औद्योगिक प्रदर्शनी में हुआ मो० दानिश स्टार नाईट का आयोजन
२८ दिसम्बर को सांय ६ः३० बजे जी०आई०सी० मैदान में होगा बी प्राक पंजाबी सिंगर कार्यक्रम आयोजन
मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी २०२१-२२ में कल रात्रि मो० दानिश स्टार नाईट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक सचिव विकास प्राधिकरण, अनिल स्वरुप, सुशमा पुण्डीर, अमित पटपटिया, राजीव शर्मा रहे। कार्यक्रम में मो० दानिश के गानो पर युवा जमकर झूमे। कार्यक्रम का शुभारम्भ राजकीय इण्टर कॉलेज के पंडाल में किया गया। मो० दानिश द्वारा मेरे रस्के कमर तूने पहली नजर… पर दर्शको ने भरपूर आनन्द लिया। दिल्ली का एंकर प्रीती ने कार्यक्रम का संचालन किया जबकि भारत भूषण अरोरा ने कार्यक्रम का निद्रेशन किया। कार्यक्रम मे नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, अपर जिला अधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इसी प्रकार कल २८ दिसंबर को सायः ६ः३० बजे बी प्राक पंजाबी सिंगर का आयोजन जी०आई०सी० मैदान किया जायेगा। जिसके संयोजक जिला आबकारी अधिकारी, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी, रेणू गर्ग, मनोज वर्मा होगे तथा आयोजक समस्त डिस्टीलरी होगी।

