Muzaffarnagar News: वीर क्लीनिक पचेंडा रोड पर वैक्सीनेशन कैंप का हुआ आयोजन
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय के द्वारा आर के सोशल वेलफेयर ट्रस्ट एव ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी एवं यूनिसेफ के सहयोग से एक निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन वीर क्लीनिक पचेंडा रोड पर किया गया।
जिसका आर के ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। डॉ भारतवीर प्रजापति वीर क्लीनिक ने क्षेत्र में क्षेत्रवासियों को वैक्सीनेशन कराने के लिए जागरूक अभियान भी चलाया जिसमें उन्होंने लाउड स्पीकर के माध्यम से पूरे क्षेत्र में रिक्शा घुमाई और साथ ही जनता के साथ जनसंचार करते हुए उनको वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया
जिसको देखते हुए वैक्सीनेशन कैंप पूर्ण रूप से सफल रहा। वीर क्लीनिक के डॉ भारतवीर प्रजापति ने जिला चिकित्सालय एवं आर के ट्रस्ट और क्षेत्र के गणमान्य लोगों को धन्यवाद किया कि वह इतना सराहनीय कार्य कर रहे हैं भिन्न-भिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन कैंप लगवा रहे हैं हम उनके सदैव आभारी हैं और हमेशा उनके कार्य में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
चरथावल विधानसभा के कर्मठ भाजपा नेता प्रवेश मलिक ने जिला चिकित्सालय और आर के ट्रस्ट और शिवकुमार भगत जी और डॉक्टर भारतवीर प्रजापति एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों का धन्यवाद करते हुए जनता से वैक्सीनेशन कराने की अपील की। शिवकुमार भगत जी ने कहा कि सभी अपना वैक्सीनेशन अवश्य कराएं और आज हम सब ने मिलकर संयुक्त रूप से फीता काटकर वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ किया है हिंदू मुस्लिम एकता की एक नई मिसाल भी कायम की है।
आर के ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी सरफराज ने डॉक्टर भारतवीर प्रजापति और जिला चिकित्सालय की पूरी टीम शालू चौधरी ए एन एम पिंकी रावत सगनी रेखा जोशी आशा रश्मि आशा और जिला चिकित्सालय ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी यूनिसेफ और क्षेत्र के गणमान्य लोगों का धन्यवाद किया कि वह लगातार अपने क्षेत्र में वैक्सीनेशन के लिए जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
मुख्य रूप से आर के सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी सरफराज उर्फ आर के टेलर प्रवेश मलिक चरथावल भाजपा नेता वरिष्ठ समाजसेवी शिव कुमार भगत जी डॉक्टर भारतवीर प्रजापति ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी के सचिव मो शाहवेज और उनकी टीम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से प्रफुल्ल कुमार शर्मा डेंटल क्लीनिक से डॉक्टर प्रमोद कुमार डेंटिस्ट युवा पत्रकार मोहम्मद काशिफ बुलेटिन प्रभारी कुलदीप त्यागी
आर के ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी अब्दुल रहीम अहमद बिलाल शालू चौधरी ए एन एम पिंकी रावत संगिनी रेखा जोशी आशा रश्मी आशा स्वास्थ्य विभाग ओमवीर मलिक बंसीलाल अंजू सिंह इमराना चौधरी रामपाल हलवाई अमन कुमार सुचित्रा आर के ट्रस्ट की टीम ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी की टीम यूनिसेफ से जुड़े लोग जिला चिकित्सालय से आई हुई टीम और वीर क्लीनिक का पूरा स्टाफ आदि क्षेत्र के गणमान्य लोगों का पूर्ण सहयोग रहा।
हजारों का हुआ नुकसान
बुढाना। रात्री में बुढाना के मोहल्ला नई बस्ती में किरयाना की दुकान में किन्ही अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमे रखा लाखो रुपये का माल जलकर स्वाह हो गया है। जानकारी के अनुसार अरबाज़ कुरेशी पुत्र अहसान क़ुरैशी मोहल्ला नई बस्ती में किरयाना की दुकान कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है।
जिनकी कमाई का अन्य कोई साधन नही है। किरयाना की दुकान से उनका पूरे परिवार का पालन पोषण होता था। लेकिन उनके परिवार पर उस वक्त आफत आन पड़ी जब उन्हें पड़ोसियों ने उनकी दुकान में आग लगने की सूचना दी।
तब आनन फानन में दुकान स्वामी व उसका परिवार मौके पर दुकान पर पहुंचे और आस पडोस के लोग भी एकत्रित हो गए।आग बुझाने का प्रयास किया गया, जब तक दुकान का शटर उठाया गया तो सबके होश उड़ गए तब तक दुकान में रखा सभी लाखो रुपये का किरयाना का सामान जल कर खाक हो चुका था।
