Muzaffarnagar News: गणित प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। दून वैली प्रांगण में गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल्स व चार्ट बनाकर उन्हें नए-नए तरीकों से समझाया। स्कूल प्रांगण में आज पेरेंट्स टीचर मीट का भी आयोजन किया गया था।
जिसमें सभी अभिभावकों ने बच्चों के पास जाकर उनके बनाए गए मॉडल्स को समझा और उनकी भरपूर प्रशंसा की बच्चों का कॉन्फिडेंस देखने लायक था । स्कूल प्रबंधक श्री अनुराग सिंघल और श्री राज किशोर जी ने बच्चों की इस कार्यविधि की प्रशंसा की तथा पेरेंट्स के सहयोग का धन्यवाद किया।
बच्चों ने उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सरल तरीके से उत्तर दिया तथा उन्हें अपने प्रोजेक्ट के बारे में समझाया। सभी अभिभावक बच्चों के इस प्रदर्शन को देखकर आश्चर्यचकित थे । स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा शर्मा जी ने कहा कि बच्चों के लिए गणित बहुत ही मुश्किल विषय है
लेकिन हमारे बच्चों ने खेल खेल में सारे प्रोजेक्ट बनाकर और अपने पाठ्य पुस्तक से संबंधित विषयों पर जो जानकारी दी है वह काबिले तारीफ है ,और उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
ब्रांच हेड मिस ईवा ने सभी बच्चों के इस प्रयास का स्वागत किया और उनके बनाए गए प्रोजेक्ट की भरपूर प्रशंसा की। इस अवसर पर सभी अध्यापिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा।
सम्मान समारोह का आयोजन
मुजफ्फरनगर। वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर के चुनाव हुए सम्पन्न। वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल हुए निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित। इस दौरान महामंत्री के रूप में अजय सिंघल एवं कोषाध्यक्ष जनार्दन स्वरूप गर्ग चुने गए,निवर्तमान अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया
इस दौरान चुनाव में उपस्थित सदस्यों को ४१ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि सभा की प्रगति के लिए संस्था के निवर्तमान पदाधिकारी एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा एकजुटता के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा एवं हम यहां पर उपस्थित सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं आभार प्रकट करते हैं
