उत्तर प्रदेश

Aligarh News: पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी चेक किया, सीमेंट व्यवसायी की हत्या में दोस्त की बेटी के पति का हाथ

Aligarh News: सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता Sandeep Gupta हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों को तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि इस घटना के पीछे उनके मित्र की बेटी के पति का हाथ था, जिसके द्वारा भाड़े के हत्यारों से हत्या करायी गयी थी।

हत्या के संबंध में अलीगढ़ थाना सिविल लाइन पर हत्या का केस दर्ज किया गया था। जांच के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गई, जिन्हें शीघ्र कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए गए। घ

टना में प्रयुक्त गाड़ी की तलाश की है। साथ ही 200 से अधिक सीसीटीवी चेक किए गए। इसी दौरान एक फुटेज में हत्या में प्रयुक्त नीले रंग की बलेनो गाड़ी को हरदुआगंज क्षेत्र में नहर के किनारे से बरामद किया गया। बता दें गाड़ी का नंबर फर्जी था।

घटना की जांच करने के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि अपराधियों की बलेनो गाड़ी को एक क्रेटा गाड़ी गाइड कर रही थी। जब उस क्रेटा गाड़ी को ट्रेस किया गया तो यह गाड़ी अंकुश अग्रवाल की निकली, जिसके दहेज मामले में मध्यस्थता संदीप गुप्ता ने कराई थी। वहीं, संदीप गुप्ता की हत्या में आरोपी अंकुश के पिता राजीव अग्रवाल से पूछताछ की गई

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी राजीव अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं, आरोपी अंकुश और उसके अन्य सहयोगी अभी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

सोमवार की शाम सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। संदीप गुप्ता की हत्या उस समय हुई जब वह अपने घर से किसी सीमेंट कंपनी के अधिकारी को उसके घर पर छोड़ने जा रहे थे।उसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने संदीप गुप्ता पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे।

Aligarh News: सन्दीप गुप्ता की सरेराह गोली मारकर हत्या, रामघाट रोड गोली कांड

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =