उत्तर प्रदेश

Etah: पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह यादव ने पत्नी व बेटों के साथ मिल हड़पे 1.80 करोड़, तयशुदा जमीन का बैनामा नहीं

Etah: कोतवाली नगर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह यादव इनकी पत्नी मिथलेश देवी और पुत्र विक्रांत व लालू निवासीगण श्याम विहार कॉलोनी के खिलाफ 1.80 करोड़ रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें आरोप है कि जमीन का सौदा किया था। इसके बाद रकम ले ली और बाद में बैनामा नहीं किया गया।

कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित पीएसी छावनी के पास मारहरा रोड निवासी परमसुखपाल सिंह की ओर से चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आरोप है कि थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित गांव सुन्ना सिहोरी के पास 12 बीघा खेत का सौदा श्याम विहारी इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन पर बैठकर 4 अगस्त 2014 को किया था। तब मुझसे संस्था के खाते में 1.80 करोड़ रुपये देने को कहा गया। इसके बाद 39 लाख रुपये खाते में दिए। जबकि 69 लाख रुपये नकद भुगतान किया।

इसके बाद तयशुदा जमीन का बैनामा नहीं किया गया, तब रकम मांगी। आरोप है कि इसके बाद फरवरी 2023 में श्याम सेवा संस्थान का 48 लाख का एक चेक दिया गया। जिस पर 25 अगस्त 2023 तिथि डाली गई थी। जबकि चेक बैंक में लगाया गया तो फर्जी पाया गया, जो जानबूझकर धोखाधड़ी की गई है। बता दें कि इससे पहले भी दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप कर मुकदमा दर्ज करा चुके हैं। इस मामले में कितनी सच्चाई है, पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =