Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मंत्री संजीव बालियान व कपिल देव ने किया संधावली ओवरब्रिज का लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। पिछले कई वर्षो से बन्द बडे संधावली पुल के निर्माण कार्य के पश्चात आज लोकार्पण हुआ। केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान व प्रदेश सरकार के मंत्री कपलिदेव अ्रवाल ने संयुक्त रूप से संधावली ओवरब्रिज का लोकार्पण किया।
मेरठ रोड हाईवे पर नवनिर्मित संधावली ओवरब्रिज का केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान व मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया। इस दौरान पण्डितो ने मंत्रोच्चारण कर पूजन कराया तथा पूजा अर्चना के दौरान अतिथियों व गणमान्य लोगो को तिलक किया।

इस अवसर पर शिला पटट के अनावरण के पश्चात पुल पर हरी झण्डी दिखाकार गाडियो को रवाना किया गया। इस अवसर पर मंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि इस पुल के निर्माण के लिए उन्हे काफी मशक्कत करनी पडी। उन्होने तत्कालीन सपा सरकार मे पुल के नवनिर्माण के लिए सरकार को कई चिटठी लिखी तथा विभिन्न प्रयासो के चलते पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो पाया।

इस अवसर पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि संधावली ओवरब्रिज के निर्माण से जनता को काफी राहत मिलेगी तथा सडक हादसो मे भी कमी होगी। अब भारी वाहन तथा ज्यादातर टैªफिक पुल के माध्यम से बाहर से ही निकल सकेगा।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, महामंत्री हरीश अहलावत, ग्राम प्रधान सन्धावली कीर्तन सिंह, मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल,ब्लॉक प्रमुख अमित चैधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष पति अर्जुन तोमर,जिला पंचायत सदस्य अमित राठी,जिला पंचायत सदस्य बब्बू राठी,पूर्व विधायक अशोक कंसल,पूर्व महामंत्री राजीव गर्ग सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk