Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: व्यापारी संगठनों में आज के दौर में युवा शक्ति की जरूरतः अनिल

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। व्यापारी सुरक्षा फोरम की मासिक बैठक लिंक रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन विश्वदीप गोयल बिट्टू ने किया। व्यापारी सुरक्षा फोरम के महासचिव राजकुमार रहेजा ने मुख्य अतिथि के रुप में पधारे एसडी कॉलेज मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों अजय सिंघल, अनिल नामदेव का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

अपने संबोधन में व्यापारी नेता अजय सिंघल ने बताया की व्यापारी को भामाशाह क्यों कहा जाता है। व्यापारी नेता ने टोडरमल की कहानी भी सुनाई। व्यापारी नेता अनिल नामदेव ने कहा कि व्यापारी संगठनों में आज के दौर में युवा शक्ति की जरूरत और महत्व है।

विश्वदीप गोयल ने नेताओं को नसीहत करते हुए कहा कि उन्हें माला, मंच और माइक से दूर रहकर निष्काम भाव से लोगों की सेवा करनी चाहिए।

महासचिव राजकुमार रहेजा ने व्यापारी सुरक्षा फोरम के क्रियाकलापों पर प्रकाश डालते हुए आगामी योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में पंडित मनसुख शर्मा, देवेंद्र चौहान पूर्व विधायक पुत्र एवं व्यापारी नेता, अचिन कंसल, वीरेंद्र अरोरा चश्मे वाले, अरूण सपरा, सरदार गुरवचन सिंह ज्ञानी,े प्रवीण वर्मा डॉक्टर संजय अग्रवाल, वेद प्रकाश, मनोज गुप्ता क्राकरी वाले सहित भारी संख्या में उपस्थित थे।

 

शहर कोतवाल का सम्मान7 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा अभी हाल ही में नव वर्ष के शुभ अवसर पर आयोजित पुलिस सम्मान समारोह में किसी व्यस्तता के चलते उपस्थित न हो सके शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र को प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के मार्गदर्शन में संगठन के नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,रुड़की रोड इकाई अध्यक्ष विजय कुच्छल,गोल मार्केट अध्यक्ष राजेंद्र अरोरा,शिव मार्केट अध्यक्ष जयेंद्र प्रकाश एवं उदित किगर द्वारा शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र को नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया

नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि शहर कोतवाली क्षेत्र जो अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है उसमे अमन,शांति कायम रखने में हमारे शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र का अहम रोल है एवं नगर क्षेत्र में व्यापारियों की कभी भी कोई समस्या होती है तो शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र जी द्वारा उसे तत्परता के साथ हल किया जाता है

आज संगठन के व्यापारियों द्वारा उनको सम्मानित करते हुए हमें गर्व महसूस हो रहा है
इस अवसर पर ज्ञानी गुरबचन सिंह, विनोद कुमार,अमरीश ठाकुर,विजय मदान,असलम,मनीष तनेजा,मनीष अरोरा,दीपांशु कुच्छल,अनिल मित्तल, विभोर मल्होत्रा,वीरेंद्र अरोरा आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =