वैश्विक

कायरों, ठगों और लालचियों का देश Pakistan: Imran Khan की पूर्व पत्नी Reham Khan की कार पर चली गोलियां

Pakistan के प्रधानमंत्री Imran Khan की पूर्व पत्नी Reham Khan की कार पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चला दी. रेहम खान ने ट्वीट कर इस हमले की जानकारी दी. Reham Khan ने पाक सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा क्या यही है इमरान खान का नया पाकिस्तान? साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को कायरों, ठगों और लालचियों का देश कहा.

Reham Khan ने ट्वीट में लिखा, ‘मैं अपने भतीजे की शादी से वापस लौट रही थी. रास्त में कुछ लोगों ने मेरी कार पर फायरिंग कर दी और दो मोटरबाइक सवार लोगों ने बंदूक की नोक पर मेरी गाड़ी रोकने की कोशिश की. मैंने तुरंत अपनी गाड़ी बदली. मेरा सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर कार में थे.क्या यही है इमरान खान का नया पाकिस्तान?

कायरों, लुटेरों और लालची के देश में आपका स्वागत है.’Reham Khan ने आगे लिखा, ‘मैं एक आम पाकिस्तानी की तरह जीना और मरना चाहती हूं. चाहें मुझ पर हमला किया जाए या कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जाएं. इस तथाकथित सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए.

मैं अपनी मातृभूमि के लिए गोली खाने को भी तैयार हूं.’ब्रिटिश-पाकिस्तानी मूल की पत्रकार और पूर्व टीवी एंकर Reham Khan की शादी 2014 में इमरान खान से हुई थी. दोनों की शादी सिर्फ 10 महीने चल पाई थी. 48 साल की Reham Khan अपने पूर्व पति  Imran Khan की मुखर आलोचक के रूप में जानी जाती हैं.

यह पहली बार नहीं है जब Reham Khan ने इमरान खान की आलोचना की हो. इससे पहले भी वह कई मुद्दों पर Imran Khan को घेर चुकी हैं. 2019 में पुलवामा हमले के बाद Reham Khan ने कहा था कि Imran Khan पाकिस्तान की सेना की कठपुतली हैं, इमरान विचारधारा और उदारवादी नीति से समझौता करके सत्ता में आए.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − six =