खेल जगत

Mohammad Hasnain का कारनामा, डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में झटके 3 विकेट

बिग बैश लीग 2021-21 के एक मैच में सिडनी थंडर ने एडिलेड स्ट्राइकर्स को 28 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में सिडनी ने पहले बैटिंग करते हुए 172 रन बनाए. इसकेजवाब में एडिलेड की टीम 144 रनों पर ऑलआउट हो गई.

सिडनी थंडर की इस जीत में Mohammad Hasnain का अहम योगदान रहा. वे अपना डेब्यू मैच खेल रहे थे और इस दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी बना दिया. हसनैन ने डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में तीन विकेट ले डाले. इस दौरान उन्होंने एक भी रन नहीं दिया.

सिडनी थंडर के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी एडिलेड के लिए जैक वेदरल्ड और मैथ्यू शॉर्ट ओपनिंग करने आए. इन दोनों ही खिलाड़ियों को हसनैन ने ज्यादा देर नहीं टिकने दिया और आउट कर दिया. शॉर्ट 13 रन और जैक 10 के निजी स्कोर पर आउट हुए. इसके बाद जोनाथन वेल्स भी हसनैन का शिकार बने. वे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इस तरह हसनैन ने पहले ही ओवर में तीन विकेट ले डाले.

अगर हसैनन के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक खेले 8 वनडे मैचों में 12 विकेट झटके हैं. वहीं 18 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 17 विकेट ले चुके हैं. उन्होंने लिस्ट ए के 19 मैचों में 35 विकेट और फर्स्ट क्लास की 11 पारियों में 10 विकेट लिए हैं. 

Mohammad Hasnain ने इस मैच में 4 ओवर फेकें. इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर निकाला. इसके साथ 20 रन देकर 3 विकेट झटके. उनके इस प्रदर्शन की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की गई. इस युवा गेंदबाज के पहले ओवर का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 10 =