घाटे से जूझ रही टेलीकॉम कंपनियों को बड़ी राहत: मिला दो साल का वक्त
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज की अहम फैसले लिए गए। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में घाटे से जूझ रही टेलीकॉम कंपनियों को बड़ी राहत दी गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक के बाद कहा कि टेलीकॉम कंपनियों पर बढ़ते वित्तीय दबाव के चलते स्पेक्ट्रम नीलामी की किश्त को दो साल तक के लिए टाल दिया है।
FM Nirmala Sitharaman: Numaligarh Refinery will be with the government only. It shall not go in for disinvestment. BPCL minus Numaligarh Refinery will go for disinvestment. https://t.co/ZZS5se6KZt
— ANI (@ANI) November 20, 2019
हालांकि कंपनियों को इस भुगतान पर बनने वाले ब्याज को अदा करना होगा। सीतारमण ने कहा कि कैबिनेट ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के विनिवेश को मंजूरी दे दी है। बीपीसीएल में केंद्र की हिस्सेदारी 53.29 फीसदी है। विनिवेश प्रक्रिया में सरकार की हिस्सेदारी कम करने के साथ-साथ मैनेजमेंट कंट्रोल ट्रांसफर की भी बात की गई है।

