वैश्विक

घाटे से जूझ रही टेलीकॉम कंपनियों को बड़ी राहत: मिला दो साल का वक्त

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज की अहम फैसले लिए गए। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में घाटे से जूझ रही टेलीकॉम कंपनियों को बड़ी राहत दी गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक के बाद कहा कि टेलीकॉम कंपनियों पर बढ़ते वित्तीय दबाव के चलते स्पेक्ट्रम नीलामी की किश्त को दो साल तक के लिए टाल दिया है।

हालांकि कंपनियों को इस भुगतान पर बनने वाले ब्याज को अदा करना होगा। सीतारमण ने कहा कि कैबिनेट ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के विनिवेश को मंजूरी दे दी है। बीपीसीएल में केंद्र की हिस्सेदारी 53.29 फीसदी है। विनिवेश प्रक्रिया में सरकार की हिस्सेदारी कम करने के साथ-साथ मैनेजमेंट कंट्रोल ट्रांसफर की भी बात की गई है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk