Muzaffarnagar News: शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की कमर तोड़ रही हैं Police
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। अवैध शस्त्र व अवैध शराब के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त मुहीम चलाई हुई है। विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए खतौली पुलिस एक टीम वर्क भावना के साथ जी जानसे काम करते हुए और क़ानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाये रखने के लिए पुर जोर लगाकर क्षेत्र में असमाजिक तत्वों की कमर तोड़ रही हैं।
खतौली थानाप्रभारी धर्मेंद्र कुमार व उनकी टीम में भूड़ चौकी इंचार्ज सुखबीर सिंह, उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह, उप निरीक्षक नितिन कुमार ,उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह ,उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह व उनकी टीम ने आज भी एक सराहनीय कारनामें को अंजाम देते हुए अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़कर सफलता हासिल की हैं जिसमे बताया जा रहा हैं की बड़ी मात्रा में बने अध् बने तमंचे व अवैध शस्त्र बनाने के साजो सामान मौके से खतौली पुलिस ने बरामद किये है।
खतौली थानाप्रभारी धर्मेंद्र कुमार व उनकी टीम के जल्वे भी देखने को मिल रहे है जब से उन्होंने खतौली कोतवाली का चार्ज लिया हैं तब से खतौली कोतवाली पुलिस एक से बढ़कर एक गुड वर्क देने में कामयाब हो रही हैं।
आज पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि खतौली थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के द्वारा एक टीम गठित कर उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह, उप निरीक्षक नितिन कुमार ,उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह ,उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह उप निरीक्षक सुखबीर सिंह व उनकी टीम को एक सराहनीय गुडवर्क के लिए लगाया था जिस पर मुखबिर की सूचना पर मोहम्मद नईम पुत्र अलीमुद्दीन निवासी ग्राम खेड़ी कुरेश थाना खतौली को ग्राम रसूलपुर तिराहे के पास नगला रुद्र जाने वाली सड़क के किनारे बने भट्टे के मजदूर वाले कमरे से अवैध शस्त्र का निर्माण करते हुए गिरफ्तार किया गया
जिसके कब्जे से भारी मात्रा में शस्त्र बने व अंबने जिंदा खोखा कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण सामग्री बरामद करने में सफलता प्राप्त की है पकड़े गए अभियुक्त का नाम मोहम्मद नईम पुत्र अलीमुद्दीन निवासी ग्राम खेड़ी कुरेश थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर बताया जा रहा है तथा वही एक अभियुक्त भागने में कामयाब रहा है जिसका नाम राजवीर पुत्र भंवर सिंह निवासी ग्राम रामनगर थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर बताया जा रहा है
पकड़ा गया शातिर मोहद नईम के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। इस सराहनीय कारनामे को अंजाम देने वाली पुलिस टीम की आला अधिकारियों ने हौसला अफजाई कर पीठ भी थपथपाई है।
शराब व उपकरणों सहित किया गिरफ्तार
खतौली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक खतौली के पर्यवेक्षण मे थाना खतौली की टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर अभि० अशोक कुमार पुत्र गोपी सिंह नि० चित्तौडा थाना खतौली मु०नगर को अपमिश्रित शराब की कसीदगी करते हुये गोपी के खेत में बनी कोठरी जंगल ग्राम चित्तौडा से गिरफ्तार किया गया ।
अभि० के विरूद्ध नियमानुसार अभियोग पंजिकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में अशोक कुमार पुत्र गोपी सिंह नि० चित्तौडा थाना खतौली मु०नगर। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० मुनीश कुमार, हे०का० दीपक कुमार, का० नीटू कुमार शामिल रहे।
जिनके कब्जे से यूरिया -२ किलो, कच्ची शराब अपमिश्रित शराब -१० लीटर, लहन – ११२ लीटर , कच्ची शराब बनाने के उपकरण एक लोहे का कनस्तर ,०१ थाली नुम प्लेट जिसके बीच में छेद ,छेद मे प्लास्टिक पाईप व ०१ पतीला, एक गैस सलेण्डर ०५ ली० मय पाईप गैस की भटटी बरामद की।


