Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: फिर से वोटिंग के लिए तैयार हैं बुजुर्ग, पहले वाला सम्मान अब नहीं

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। एक सदी अपनी आंखों से निहार चुकी गांव मुकंदपुर की १०० साल की करतारी देवी और असद नगर की १०२ की सीदी बेगम फिर से वोटिंग के लिए तैयार हैं। करीब ६३ साल पूर्व जीवन में पहली बार वोट डालने वाली करतारी के लिए अब चुनाव के मायने बदल चुके हैं।

१०२ साल की सीदी भी बदले जमाने से ज्यादा खुश नजर नहीं आती। गुजरा जमाना याद कर कहती हैं.. अब वो बात कहां ? दोनों अब तक छोटे-बड़े चुनावों में २५ से अधिक बार मतदान कर चुकी हैं।वर्षो से मतदान करती आ रही जिले की दोनों बुजुर्ग महिलाओं के लिए चुनाव अब कटु अनुभव बन गया है। करतारी कहती है कि चुनाव अब कोढ है।

आज पैसे का खेल हो गया है, पहले पंचायत में कर तय कर दिया जाता था किसे वोट देना है। सभी सुईं के नाके में निकल जाते थे, लेकिन आज चुनाव पर धनबल हावी हो चुका है। पहले सिर्फ बड़े बोलेते थे अब छोटे-छोटे बच्चे आगे आकर बोलने लगे। धीरे-धीरे बुजुर्गो का सम्मान जाता रहा। अब कोई बड़ा बुजुर्ग बोलता है तो उसे बावला बताने लग जाते हैं।

बेटे-बेटी, बहु और नाती-पौतो के ३० सदस्यीय परिवार की मुखिया करतारी १०० साल की होने के बावजूद घर का काम स्वयं करती हैं। वह घर के फैसले भी स्वयं लेती हैं। कहती है कि चुनाव में वोट देकर चुनना एक अलग मसला है, लेकिन अपने घर की मुखिया वह स्वयं हैं। प्रेरित करते हुए कहती है कि शरीर को स्वस्थ्य रखना बहुत जरूरी है, इसलिए महिलाएं घर का काम स्वयं करें तो बेहतर।

लेकिन शरीर के साथ आत्मा को भी स्वस्थ्य रखना जरूरी। इसके लिए मन में सुंदर विचार लाना अहम।आगामी विधानसभा चुनाव में जिले में ८० वर्ष से ऊपर के ३२८९८ बुजुर्ग वोट डाल सकेंगे। इनमें१०० बसंत पार कर चुके ३३० मतदाता हैं। जिले की धरोहर ये शतकवीर बुजुर्ग आगामी विधानसभा चुनाव के रूप में आयोजित होने वाले लोकतांत्रिक उत्सव में भाग लेने के लिए तैयार हैं।

 

चुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी व एसएसपी ने ली बैठक
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्र भूषण सिंह एसएससी अभिषेक यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर क्षेत्रवासियों के साथ चुनाव को लेकर बैठक की और चुनाव प्रत्याशी द्वारा किसी तरह का भी धन का लालच जबरदस्ती दबंगई दिखाना उपहार आदि बांटना आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी कि अगर इस तरह की कोई भी घटना प्रत्याशी करता है तो तुरंत पुलिस प्रशासन को शिकायत दर्ज करें

उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी वई लगातार सुबह से ही आला अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर जनता के साथ बैठक कर रहे हैं बैठक में डीएम चन्द्रभूषण सिंह एसएसपी अभिषेक यादव सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार व सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव सहित पुलिस फोर्स मौजूद रहा

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 11 =