उत्तर प्रदेश

Auraiya News: डबल मर्डर- कॉलेज प्रबंधक और उनकी पत्नी की हत्या से फैली सनसनी

Auraiya News: बिधुना थाना क्षेत्र के जवाहर नगर इलाके में एक कॉलेज के प्रबंधक और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई. दोनों के शव घर के कमरे में पड़े मिले. पुलिस की माने तो बदमाश चोरी के इरादे से उनके घर में घुसे थे, लेकिन शायद मृतकों ने उनमें से किसी को पहचान लिया जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई.  

खबर के मुताबिक एस के कॉलेज के प्रबंधक गंधर्वा सिंह यादव और उनकी पत्नी अपने कॉलेज में ही रहते थे. लेकिन देर तक जब दोनों घर से नही निकले तो आस पास के लोगो ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस जब मौके पर पहुँची तो अंदर का नज़ारा देखकर सबके होश उड़ गए. खून से लथपथ दोनों के शव जमीन पर पड़े हुए थे. इस डबल मर्डर की सूचना जैसे ही एसपी अभिषक वर्मा को लगी तो वो फौरन घटना स्थल पर मौके पर पहुँचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

पुलिस के मुताबिक गंधर्वा सिंह का शव बेड पर पड़ा मिला, जबकि उनकी पत्नी का शव जमीन पर पड़ा था. उनके गले पर दबाने के निशान मिले हैं. एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि ये दोनों हत्याएं चोरी के इरादे से की गई है जहां शायद दोनों ने अपराधियों को पहचान लिया होगा

जिसके बाद इस वारदात का अंजाम दिया गया. बदमाश उनके घर और मकान के रास्तों के अच्छे से पहचनता थे. इसके साथ ही कॉलेज की जमीन को भी विवादित बताया जा रहा है पुलिस अब इस एंगल से भी पूरे मामले की जांच कर रही है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − twelve =