Muzaffarnagar News: संचार रोग की रोकथाम को फागिंग एवं अलाव व्यवस्था कार्य
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)। समस्त विकासखंड, नगर पालिका एवं नगर निकाय द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम हेतु खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा साफ-सफाई, एंटी लारवा, फागिंग एवं शीतलहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था संबंधित क्षेत्रों में कराया गया।
शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन के क्रम में समस्त विकासखंड, नगर पालिका, नगर निकाय/नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु साफ-सफाई, एंटी लारवा का छिड़काव कार्य,शीत लहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था एवं रात्रि में फागिंग का कार्य कराया जा रहा है वायु प्रदूषण के नियंत्रण हेतु पानी का छिड़काव कार्य भी कराया जा रहा है। नगर पंचायत पुरकाजी में शीत लहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर की गयी।
नगर पंचायत बुढाना में शीत लहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर की गयी एवं चौधरी चरण सिंह तिराहे से दयानन्द चौक,डी०ए०वी० रोड पर,बड़ौत रोड नगर पंचायत सीमा तक साफकृसफाई का कार्य कराया गया।
नगर पालिका खतौली में विभिन्न वार्डो में साफ-सफाई का कार्य कराया गया । ग्राम पंचायत कुतुबपुर मे ग्राम प्रधान हज्जन सलमा द्वारा गांव में विभिन्न स्थानों एवं चौराहों पर अलाव जलाए गए। नगर पंचायत मीरापुर में शीत लहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर की गयी एवं वार्ड संख्या ७ और १६ में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया । विकास खंड जानसठ के ग्राम कुतुबपुर में सचिव श्री शमीम अहमद द्वारा अलाव की व्यवस्था करवाई गयी।
गौशाला का निरीक्षण किया
शाहपुर। (Muzaffarnagar News) पशु चिकित्सक द्वारा कान्हा गौशाला शाहपुर का निरीक्षण किया गया एवं बीमार पशुओं का उपचार किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार पशु चिकित्सा अधिकारी शाहपुर डॉ० के के त्यागी के द्वारा कान्हा गौशाला शाहपुर का निरीक्षण किया गया, इसमें सभी गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
निरीक्षण के दौरान गोआश्रय स्थल पर पेयजल, हरा चारा, भूसा, दाना एवं गोवंश को ठंड से बचाव हेतु त्रिपाल की व्यवस्था उपलब्ध मिली, तथा बीमार एवं घायल गोवंश की चिकित्सा की गई, गोवंश के स्वच्छ पीने के पानी तथा नियमित रूप से साफ सफाई के लिए केयरटेकर को निर्देशित किया गया।
व्यापारी नेता की मा का निधन
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)। नगर की दर्जनों व्यापारिक संस्थाओं से संबंद्ध एवं समाजसेवी अश्वनी रहेजा, राजकुमार रहेजा की माताजी श्रीमती शशि रानी का आज सवेरे दुखद निधन हो गयां वे 67 वर्ष की थी। वे अपने पीछे दो पुत्र व तीन पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड गयी है। नई मंडी शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। नगर के प्रंबुद्ध व्यापारीगण, उद्योगपति, समाजसेवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर उन्हे अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
