उत्तर प्रदेश

UP Election 2022: Azam Khan ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता Azam Khan ने आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए अंतरिम जमानत की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.

Azam Khan  ने यूपी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर अंतरिम जमानत की मांग रखी है. बता दें कि सपा के कद्दावर नेता आजम खान अभी भी सीतापुर जेल (यूपी में) में बंद हैं और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं.

 समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान मौजूदा समय में रामपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं. आजम खान रामपुर विधानसभा सीट पर 9 बार जीत दर्ज करके विधायक रह चुके हैं. इसके साथ ही प्रदेश में जब जब सपा सरकार आई तब तक आजम खान मंत्री भी रहे. वह तीन बार सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे.

Azam Khan फिलहाल सीतापुर जेल में बंद हैं. विधानसभा चुनाव आते ही यह चर्चा भी आम है कि आजम खान इस बार जेल से ही चुनाव लड़ सकते हैं. वहीं कुछ समर्थकों का मानना है कि बहुत जल्द आजम खान जमानत पर बाहर आकर चुनाव लड़ेंगे.

रामपुर के समीकरण की बात करें तो 50 फीसदी से ज्यादा आबादी मुस्लिम बाहुल्य हैं. लगभग 45 फीसदी हिंदू और 3 से 4 फीसदी सिख ईसाई बौद्ध जैन और अन्य आबादी है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − seven =