उत्तर प्रदेश

Fatehpur News: पनई गांव में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में असलहा किया बरामद

Fatehpur News: पनई गांव  में बनाये जा रहे अवैध असलहों की मांगइस बार विधानसभा चुनाव  में फिर बढ़ गई। इस गांव के बने तमंचा की डिमांड यूपी के कई जिलों में होती है, जिसकी भनक एसओजी (SOG) व पुलिस (up police) को लग गई और गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में असलहा व कारतूस सहित उपकरण बरामद करते हुए दो शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है।

भारी मात्रा में हथियार बरामद

एसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मलवां थाना पुलिस व एसओजी टीम (SOG Team) ने पनई इनायतपुर गांव के बाहर जंगल मे छापेमारी कर शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, जहां टीम को 25 बने तमंचा बरामद किया, जिसमें 9 तमंचा 12 बोर, 16 तमंचा 315 बोर, 1 तमंचा 32 बोर व 4 अर्धनिर्मित 315 बोर का तमंचा है। वही, 6 कारतूस सहित उपकरण भी बरामद किया गया है।

पकड़े गए राहुल पटेल पुत्र स्व-दिनेश सिंह उर्फ पप्पू 26 वर्ष व अवनीश पाल पुत्र सुखराम पाल 24 वर्ष पनई गांव के रहने वाले है यह तमंचा जिले के बाहर यूपी के अन्य जिलों में तीन से चार हजार रुपये में सप्लाई किया जाता था।जो विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी व अशांति फैलाने के काम लिया जाता।पुलिस व एसओजी टीम को 26 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

 पनई गांव का तमंचा यूपी सहित कई राज्यों में मशहूर है।इस बार विधानसभा चुनाव के पहले हुई कार्यवाही से साफ है कि पुलिस को इसकी भनक देर से लगी। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 19 =