वैश्विक

Punjab assembly elections: 31 सीटों पर फैसले के लिए Congress ने बनाई सब कमेटी

Punjab assembly elections के लिए कांग्रेस को आज उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करनी थी। लेकिन सीएम चरणजीत चन्नी और नवजोत सिद्धू के झगड़े में सहमति नहीं बन पाई। Congress आलाकमान ने विवाद में दखल देते हुए एक सब कमेटी बनाई है, जो इन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय करेगी। इसमें कांग्रेस महासचिव केके वेणुगोपाल के साथ अंबिका सोनी और अजय माकन को शामिल किया गया है।

Punjab assembly elections की 117 विधानसभा सीटों के लिए Congress पहले 86 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। दूसरी सूची में 6 विधायकों का टिकट काटने की तैयारी की जा रही है। पहली सूची में जगह नहीं मिल पाने से नाराज नेताओं को मनाने के कारण ही कांग्रेस की दूसरी सूची के जारी होने में देरी हो रही है। दूसरी सूची में कई नामों में बदलाव भी होने की पूरी संभावना बन गई है। इसका कारण है कि चुनाव के दौरान आलाकमान भी पार्टी में टूट जैसे हालात नहीं चाहता है।

 Punjab assembly elections की तैयारियों में सभी सियासी पार्टियां जुटी हुई हैं। वहीं पंजाब Congress के नेताओं में आपसी मतभेद जारी है। कांग्रेस की तरफ से पहली सूची जारी करने के बाद पार्टी के नेताओं ने बगावती सुर अख़्तियार करना शुरू कर दिया। अब चुनावी घोषणा पत्र को लेकर पार्टी नेताओं में मतभेद की खबर आ रही है।

सूत्रों की मानें तो Congress प्रत्याशियों ने और टिकट के दावेदारों ने कांग्रेस आलाकमान को कुछ स्थानीय मुद्दे को भी घोषणा पत्र में शामिल करने के सुझाव दिए थे। हालांकि पार्टी ने उनके सुझावों को खारिज करते हुए यह तर्क दिया कि चुनावी घोषणा पत्र में सिर्फ वैसे मुद्दे को शामिल किया जाएगा जिससे राज्य के सभी लोगों को फायदा पहुंच सके। स्थानीय मुद्दे को सुलझाने की जिम्मेदारी जीते हुए प्रत्याशियों की होगी।

और चन्नी के मतभेदों के चलते Punjab assembly elections चुनावी रणनीति बनाने में भी परेशानी हो रही है। सूत्रों का कहना है कि इसी वजह से चन्नी के भाई का टिकट कटा। वो वीआरएस लेकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे पर आखिरी मौके पर एक परिवार एक टिकट के नाम पर उनका पत्ता कट गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − four =