फिल्मी चक्कर

एक्शन-थ्रिलर ‘अटैक’ में जॉन अब्राहम के साथ जैकलीन फर्नांडीज

जॉन अब्राहम की आगामी थ्रिलर फिल्म ‘अटैक’ अगले साल 14 अगस्त 2020 को रिलीज होगी. इस फिल्म के साथ तीसरी बार जॉन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी फिल्म रिलीज कर रहे हैं. साल 2018 में ‘सत्यमेव जयते’ 15 अगस्त के दिन रिलीज हुई थी और इस साल भी ‘बाटला हाउस’ इसी दिन रिलीज हुई और अब अगले साल ‘अटैक’ भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ही रिलीज हो रही है.

इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में जॉन के साथ जैकलीन फर्नांडीज और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी. लक्ष्य राज आनंद ने इसे लिखा और निर्देशित किया है.अब्राहम ने कहा, “अटैक’ एक बेहतरीन कहानी के साथ मजेदार थ्रिलर फिल्म है और यह शैली मुझे बहुत पसंद भी है!

यह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी जो इसे और भी अधिक रोमांचक बनाता है. जेए एंटरटेनमेंट (जॉन का प्रोडक्शन हाउस) के जरिए हमने फिल्मों के निर्माण को आगे बढ़ाया है और दर्शकों के लिए कुछ खास करने की कोशिश की है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22201 posts and counting. See all posts by News-Desk