entertainment

सनी लियोन ने ड्वेन ब्रावो के साथ किया जबरदस्त डांस

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन का वेस्टइंडीज के मशहूर क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो के साथ एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सनी लियोन ड्वेन ब्रावो के साथ उनके फेमस ‘चैपिंयन’ सॉन्ग पर धमाल मचा रही हैं. वीडियो को दोनों के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/B5deQgsHbdN/?utm_source=ig_embed

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सनी और ड्वेन आपस में खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं. वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन भी काफी मजेदार लिखा है. आपको बता दें कि हाल ही में सनी लियोन और ड्वेन ब्रावो सनबर्न फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे. ये वीडियो इसी दौरान का है.

सनबर्न फेस्टिवल में दोनों स्टेज पर अपने जबदस्त डांस ले धमाल मचाते दिखाई दिए. साथ ही मौका लगते ही सनी और ब्रावो ने ‘चैंपियन’ सॉन्ग पर भी मस्ती की.

बतातें चले की सनी लियोनी इन दिनों एमटीवी स्प्लिट्सविला होस्ट कर रही हैं. इसके साथ ही वो कुछ कमर्शियल्स पर काम कर रही हैं. फैंस को सनी की आने वाली फिल्मों का काफी बेसब्री से इंतजार है. सनी लियोनी जल्द ही आने वाली फिल्म ‘कोकोकोला’, ‘रंगीला’ और ‘वीरामादेवी’ में दिखाई देने वाली हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk