उत्तर प्रदेश

Balia News: नाबालिग के अपहरण मामले में 5 अभियुक्त गिरफ्तार

Balia News: पुलिस ने 25 लाख रुपये की फिरौती के लिए एक 12 वर्षीय बच्चे के अपहरण की घटना का 72 घंटे में सफल अनावरण कर अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद किया. फिरौती के लिए अपहरण करने वाले 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किया है. घटना 21 जनवरी 2022 को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मिल्की मोहल्ले के सिकंदरपुर कस्बे की है.

3 महिलाओं समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया

पुलिस की मानें तो इस ब्लाइंड केस में घटना की लिखित सूचना प्राप्त होते ही घटना के अनावरण के लिए 5 टीमों का गठन किया गया और तीन दिन के भीतर टीम को सफलता हासिल हुई, जिसमें अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर घटना में शामिल 3 महिलाओं समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

एसपी ने बताया कि 21 जनवरी को जनपद बलिया के सिकंदरपुर थाना पर एक लिखित सूचना प्राप्त हुई. उन्होंने बताया कि तीन दिन के भीतर टीम को सफलता हासिल हुई और अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया.

इस घटना में संलिप्त 5 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जिसमें लालू यादव जनपद मऊ के मधुबन थाने का रहने वाला है और अटल सोनी बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. साथ ही लालू यादव, अटल सोनी और लालू यादव की तीन बहनों को गिरफ्तार किया गया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + nine =