समाचार
डाककांवडों की रही सड़को पर भारी भीड

मुजफरनगर। हरिद्वार से भारी संख्या मे आ रही डाक कांवडो ने शहर की रपफतार को थाम दिया।
उत्तर भारत की प्रसिध एवं श्रावण माह मे चलने वाली कांवड यात्रा की पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व मे ही सुनिश्चित की गई विभिन्न व्यवस्थाओ के बीच अब अपने अंतिम चरण मे हैं। क्योंकि 9 अगस्त हो शिव रात्रि के कारण लगभग 80 प्रतिशत शिव भक्त कांवडिये शिव मुर्ति की परिक्रमा कर अपने गंतव्यो की और रवाना हो चुके हैं।
कांवड यात्रा की श्रृख्ला मे विगत देर शाम से हरिद्वार से पहुंच रही डाक कांवडो ने शहर की रपफतार को थाम दिया है। क्योकि बहुत तेजी व बडी संख्या मे पहुंच रही डाक कावडो के कारण नगर रूडकी-मेरठ रोड की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है। डाक कांवडो की बडी संख्या के कारण पुलिस प्रशासन को व्यवस्था बनाने मे कडी मशक्त करनी पडी। डाक कांवड मे शामिल बडे वाहनो,कार बाईक आदि के तेजगति से दौडते हुए शिव मुर्ति की परिक्रमा कर आगे बढने का सिलसिला बादस्तूर जारी रहा। जिस कारण मिनाक्षी चौक व अस्पताल चौराहे पर सडक पार कर जाने वाले लोगो को कापफी देर तक मार्ग खुलने का इंतजार करना पडा। वहीं डाक कावड के दौरान पुलिस,एनसीसी कैडेटस व सामाजिक तथा स्वयं सेवी संस्थाओ से जुडे कार्यकर्ता तथा एसपीओ कडी मशक्कत के साथ व्यवस्था बनाने मे जुटे रहे। गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष डाक कांवड की संख्या मे इजापफा रहा। डाक कांवड के दौरान युवाओ मे जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। डाक कांवड के दौरान कई कांवडिये पैदल दौडते नजर आए जो बीच-बीच मे भगवान आशुतोष की जय घोष कर रहे थे। डाक कांवडो के सैलाब से रात तक पूरा शहर शिवमय नजर आया। कांवड यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन की और से विभिन्न व्यवस्थाऐ रही।
शिवभक्तों की सेवा की
मुजफ्फरनगर। कावड़ यात्रा के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही जैसे पूरा मुजफ्फरनगर शिव भक्तों की सेवा में उमड़ पड़ा। अनेकों स्थानों पर शिव भक्तों पर फूलों की वर्षा की गई तो कांवड सेवा शिविरों के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों में भी कावड़ियों की सेवा में पूरी ताकत झोंक दी। मीनाक्षी चौक पर पैगाम ए इंसानियत के शिविर पर हिंदू मुस्लिम एकता का अद्भुत नजारा दिखा, जहां भारतीय किसान यूनियन तथा जमीयत उलेमा हिंद के पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से शिवभक्तों को खाद्य सामग्री वितरित की। मीनाक्षी चौक पर बीती शाम पैगाम ए इंसानियत के शिविर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने जमीयत उलेमा हिंद के पदाधिकारियों के साथ मिलकर शिवभक्त कांवडियों को खाद्य सामग्री वितरित की। भोले बाबा की भक्ति में डूबे मुजफ्फरनगर के लिए यह नजारा हिंदू मुस्लिम एकता तथा आपसी सौहार्द की मिसाल कायम करने वाला था। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जमीयत के प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना डॉ जमालुद्दीन कासमी, हाफिज फुरकान असअदी, जिलाध्यक्ष मुफ़्ती बिन यामीन तेवड़ा, ज़िला सचिव मौलाना मूसा क़ासमी, मौलाना अकरम नदवी, शाही इमाम मौलाना ज़ाकिर, मौलाना ज़ैनुद्दीन, मुफ़्ती ऐनुद्दीन, डॉ० हाफ़िज़ नूर अली, डॉ० सलमान त्यागी, कारी शाहनवाज़, इकराम कस्सर, मौलाना इकराम, हाफ़िज़ मरगूब व किसान यूनियन से नगर अध्यक्ष शाहिद आलम, शक्ति सिंह, वसीम खान, कफील अंसारी, दिवाकर त्यागी, प्रवीण शर्मा, ठाकुर चमन सिंह, हकीम जी नौशाद मलिक, सेक्युलर फ्रंट के संयोजक गौहर सिद्दीकी, प्रयत्न संस्था के सचिव असद फारूकी, पैग़ाम-ए-इंसानियत से दिलशाद पहलवान, शहजाद कुरैशी, अमीर आजम अंसारी, महबूब अनवर, फैज़ान अंसारी, दिलशाद अंसारी, शाहज़ेब खान, अज़ीम खान, नौशाद कुरैशी (सभासद) अन्नू सभासद, सत्तार मंसूरी(सभासद), सरफराज अंसारी (सभासद) आदि सहित बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।
शहर के हृदय स्थल शिव चौक पर तो जैसे हर शख्स भोले बाबा की भक्ति के रस में डूबा था। शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक श्रीमोहन तायल, सभासद नवनीत कुच्छल, सभासद विपुल भटनागर, विकास वर्मा एडवोकेट, सभासद नरेश गुप्ता, नरेश संगल, अनिल, दिनेश बंसल, अमरीश गोयल, गोपाल वर्मा सभासद, अमित गोयल, सभासद मनोज वर्मा, सभासद विजेंद्र पाल, सभासद रोहित तायल, भाजपा नेता कुश पुरी, रोशनी पांचाल, भाजपा नेता विजय शुक्ला, सभासद सुनील शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने शिव भक्तों कावडियों पर पुष्प वर्षा की।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल भी शिव भक्तों की सेवा में पीछे नहीं रहा। मंडल की नगर इकाई द्वारा शिव चौक पर कावड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक कंसल, नगर अध्यक्ष अजय सिंघल, नगर महामंत्री प्रवीण खेड़ा, नगर कोषाध्यक्ष अनिल तायल, एडवोकेट प्रदीप चावला, चुन्नीलाल सुनेजा, राकेश गर्ग, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन सिंह बेदी, ललित अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सुनील पाल, दिनेश बंसल, रमेश खुराना, विशाल गर्ग, रेनू गर्ग, निधि अग्रवाल, अनु अग्रवाल, विकास बालियान, विक्की चावला, संदीप कालरा आदि मौजूद रहे। मीनाक्षी चोक पर कावड़ भाइयों की सेवा में लगी आवाज़ ए हक़ की टीम देर रात तक शिव भक्तों को फल वितरित करती रही। व्यवस्था का जायजा लेने निकले सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह, सीओ सिटी हरीश भदौरिया के साथ शहर कोतवाल अनिल कपरवान जब मीनाक्षी चोक पहुचे तो उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगो की जम कर सराहना की। युवा कश्यप विकास समिति द्वारा लगाए गए कावड़ सेवा शिविर में भक्तों की सेवा की गई। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक कंसल, विजय शुक्ला, अजय सिंघल, नवीन कश्यप, प्रवीण खेड़ा, रमेश खुराना, दिनेश बंसल, अनिल तायल, विकास अग्रवाल, अमित महेंद्रू आदि मौजूद रहे।
कांवड सेवा शिविर का हुआ समापन
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान मे शिव भक्त कांवडियो की सेवा के लिए आयोजित कावड सेवा का विधिवत समापन हुआ। शिव चौक के समीप तुलसी पार्क मे समाजवादी पार्टी की और से चल रहे पांच दिवसीय कांवड सेवा शिविर का शिव भक्तो की सेवा के साथ विधिवत समापन हुआ। शिविर के समापन से पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप द्वारा कांवडियो को पफल व प्रफुटी आदि वितरित की गई!जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने शिविर आयोज़क शलभ गुप्ता पूर्व जिला सहा० शासकीय अधिवक्तो अधिवक्ता,श्री जानार्दन विश्वकर्मा पूर्व सभासद को सफल आयोजन के लिए बधाई दी ! पानीपत से आये भोलो ने शीविर मैं सेवा कार्या की खूब सरहाना की ओर समाजवादी पार्टी को बहुत बधाई दी अखिलेश यादव जी के किये कार्या की भी सरहाना की ओर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ! मुख्य रुप से आज पूर्व ज़िलाध्यक्ष सपा सतेंन्द्र सैनी ,नरेन्द्र सैनी , डा० नूरहसन ,ऊमर खान जी ,शमशाद खान,अमित गुप्ता एड०,विनय राणा एड०,दीपक चोधरी एड ०,पियुष सिंघल,शरद गुप्ता ,अंशुमान अग्रवाल ,गौरव मुंडे ,गौरव गर्ग सी.ए.,नवींन शर्मा ,पवन बंसल,अरविंद गोयल आदी मोजूद रहे !
धूं-धूं कर जली कांवडिये की बाइक
मुजफ्फरनगर। नगर के हृदयस्थल शिवचौक पर आज दोपहर एक कांवडिया की बाईक में आग लगने से हडकम्प मच गया। हालांकि समय रहते बाईक से दूर हटने के चलते शिवभक्त सकुशल बच गया। पं्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दोपहर शिव चौक के निकट बाईक पर जा रहे एक कांवडिया की बाईक में अचानक आग लग गई। बाइक के आग पकडते ही कांवडिया उससे कूद गया, जिसके कारण उसे किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा। देखते ही देखते बाइक धूं-धूंकर जलने लगी। नजारा देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई।
पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
बुढ़ाना। पुलिसकर्मियों ने शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कस्बे के कई गणमान्य लोग भी शिवभक्तों की सेवा में तत्पर रहे।
श्रावण माह में चलने वाली कांवड यात्रा के दौरान हरिद्वार से पहुंचने वाले शिवभक्त कांवडियों का एक ओर जहां विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। वहीं, दूसरी ओर बुढ़ाना कोतवाली पुलिस पुलिस ने भी शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा उन्हे फल वितरित किये। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैन्तुरा इंस्पैक्टर जयभगवान सिंह, बायावाला चौकी प्रभारी आनन्द कोतवाल, सब इंस्पैक्अर सीमा त्यागी, सब इंस्पैटक्टर सविता त्यागी आदि ने क्षेत्र से होकर गुजर रहे शिवभक्त कांवडियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया तथा उन्हे फल भी वितरित किये। पुलिसकर्मियों द्वारा शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत करने पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एंव स्वंयसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों व कस्बावासियों मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
प्रधान पद के लिए 5 प्रत्याशियों ने किए नामांकन
चरथावल। ग्राम भमेला में ग्राम प्रधान की मृत्यु के बाद खाली हुए प्रधान पद के उपचुनाव के लिए बुधवार को ब्लॉक प्रांगण में नामांकन पत्र भरे गए जिसमे 5 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया इसके अलावा ग्राम रोनी हरजीपुर में ग्राम पंचायत सदस्य के एक पद के लिए एक नामांकन दाखिल किया। चरथावल विकास खण्ड के ग्राम भमेला में कुछ दिन पूर्व ग्राम प्रधान सतीश की मृत्यु हो गयी थी उसके बाद कृष्णपाल को वहां का कार्यवाहक ग्राम प्रधान नियुक्त किया गया था बुधवार को अंतिम दिन प्रधान पद के लिए कृष्णपाल,कपिल कुमार,श्रीमती सन्तोष देवी,सुरेंद्र व कर्णपाल ने नामांकन पत्र दाखिल किए इसके अलावा ग्राम रोनी हरजीपुर में ग्राम पंचायत सदस्य के एक पद के लिए एक नामांकन दाखिल किया। चरथावल बीडीओ साजिद हसन ने बताया कि कल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा परसो नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे जबकि 17 अगस्त को चुनाव होगा तथा 20 अगस्त को मतगणना होगी।
13 अगस्त को बिजलीघर का घेराव करेगी रालोद
खतौली। आर्य समाज में रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में वक्ताओं ने पार्टी हाईकमान के आह्वान पर १३ अगस्त को बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ पोल खोल हल्ला बोल अभियान के तहत बिजलीघर का घेराव करने का निर्णय लिया।
बैठक में जिलाध्यक्ष अजीत राठी और पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने कहा कि १३ अगस्त को जनपद के सभी ३३ बिजलीघरों का घेराव किया जाएगा। खतौली के बिजलीघर में भी कार्यकर्ता काफी संख्या में एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए घेराव करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से की गई बिजली की दरों में वृद्धि से आम जनता परेशानहाल है। बैठक में पंकज राठी, पुष्पेंद्र चौधरी, दिमाग सिंह, इकरामुददीन सैफी, देवव्रत दरोगा, वकील मंसूरी, उस्मान इंजीनियर, आजाद, इदरीशी, नितिन पंवार, मनोज चौधरी, राहुल तोमर, सतेंद्र अहलावत आदि उपस्थित रहे। संचालन धर्मेंद्र तोमर ने किया।
सावन माह में शिवभक्तों की सेवा से बड़ा कोई पूण्य नहीरू-विन्ध्याचल तिवारी
चरथावल। ग्राम ज्ञाना माजरा स्थित शिव मंदिर में ग्रामीणों द्वारा ल शिवभक्तो के लिए लगाए गए निशुल्क कांवड़ सेवा शिविर का उदघाटन चरथावल थाना प्रभारी विन्ध्याचल तिवारी ने फीता काटकर किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि सावन माह में शिवभक्तों की सेवा से बड़ा कोई पूण्य नही है। चरथावल विकास खण्ड के ग्राम ज्ञाना माजरा के ग्रामीणों द्वारा ग्राम ज्ञानामाजरा राजपूतान मे बस स्टैंड पर स्थित शिव मंदिर में निःशुल्क कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया शिविर का उदघाटन चरथावल थाना प्रभारी विन्ध्याचल तिवारी ने फीता काटकर कियाइस मौके पर चरथावल थाना प्रभारी विन्ध्याचल तिवारी ने कहा कि कांवड़ मेला विश्व का सबसे बड़ामेला है जो हिंदुओं की आस्था श्रद्धा और विश्वासका प्रतीक है श्री वालों की सेवा करने से मनुष्य के सभी कष्टों का निवारण होता है ग्राम प्रधान कंवरपाल ने कहा कि शिवभक्तो की सेवा करना एक पूण्य काम है इसीलिए सभी को पूण्य कार्य करना चाहिए व शिवभक्तो की मन से सेवा करनी चाहिए शिविर में अशोक कुमार, पंकज राणा, पप्पू राणा,राहुल चौहान,विजयपाल,चन्द्रपाल कश्यप व अन्य ग्रामवासियो का विशेष सहयोग।
स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी अनंतदेव तिवारी होंगे सम्मानित, मेरठ पुलिस लाईन में 15 अगस्त को समारोह में मिलेगा पराक्रम चक्र
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के आठ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस पदक से अलंकृत किया जायेगा, जिसमें मुजफ्फरनगर के एसएसपी अनंतदेव तिवारी का भी नाम शामिल है। मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार द्वारा अवगत कराया गया है कि मुजफ्फरनगर के एसएसपी अनंतदेव तिवारी को भी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले अलंकरण समारोह में पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा। बताया जा रहा है कि वर्ष 2009 में चित्रकूट के पचास हजार रूपये के दुर्दान्त डकैत घनश्याम केवट को एसटीएफ में तैनाती के दौरान अनंतदेव तिवारी ने मौत के घाट उतार दिया था। अनंतदेव तिवारी को पराक्रम चक्र प्रदान किया जायेगा। वर्ष 2014 में एसएसपी अनंतदेव तिवारी का पराक्रम चक्र स्वीकृत हुआ था। इस ऑपरेशन के दौरान बागपत का एक जवान शमीम अली एसओजी चित्रकूट भी शहीद हुआ था। बागपत जनपद के गांव जौहडी निवासी शहीद शमीम अली की पत्नी श्रीमती फरमाना को भी पुलिस लाईन मेरठ में पदक देकर सम्मानित किया जायेगा। मुजफ्फरनगर के एसएसपी अनंत देव तिवारी को भी आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर मेरठ की पुलिस लाईन में होने वाले कार्यक्रम में पदक प्रदान किया जायेगा।

І absolutеly love yⲟur blog and find many of yoսr post’s to be just what I’m lo᧐king
for. can you offer guest writers tо ᴡrite content ɑvailable for you?
I woսldn’t mind creating a post οr elaborating on most of the subjects you write
reⅼated tօ һere. Ꭺgain, awesome weblog!