खबरें अब तक...

समाचार

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार1 6 |
बुढ़ाना। पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।एसएसपी अनन्त देव तिवारी के निर्देशों के चलते बुढ़ाना कोतवाल प्रभाकर कैन्तुरा के निर्देशन में कस्बा चौकी इंचार्ज सोबिर नागर ने शांति व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्र में की जा रही गश्त व चैकिंग अभियान के दौरान कस्बे के मौहल्ला पछादा निवासी नीमा पुत्र शुबराति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिससूत्रों का कहना है कि नीमा पिछले करीब छह माह से चोरी के मामले में वांछित चल रहा था वहीं एक अन्य मामले में बुढ़ाना सब इंस्पैक्टर सोबिर नागर जरीफ पुत्र सफी व अबरार उर्फ गूंगा पुत्र नूर आलम निवासी नई बस्ती लुहसाना रोड को भी गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस टीम में सब इंस्पैक्टर सोबिर नागर, सब इंस्पैक्टर हरेंद्र व कां. गौरव आदि मौजूद रहे।

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार1 6 |
बुढ़ाना। पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।एसएसपी अनन्त देव तिवारी के निर्देशों के चलते बुढ़ाना कोतवाल प्रभाकर कैन्तुरा के निर्देशन में कस्बा चौकी इंचार्ज सोबिर नागर ने शांति व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्र में की जा रही गश्त व चैकिंग अभियान के दौरान कस्बे के मौहल्ला पछादा निवासी नीमा पुत्र शुबराति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिससूत्रों का कहना है कि नीमा पिछले करीब छह माह से चोरी के मामले में वांछित चल रहा था वहीं एक अन्य मामले में बुढ़ाना सब इंस्पैक्टर सोबिर नागर जरीफ पुत्र सफी व अबरार उर्फ गूंगा पुत्र नूर आलम निवासी नई बस्ती लुहसाना रोड को भी गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस टीम में सब इंस्पैक्टर सोबिर नागर, सब इंस्पैक्टर हरेंद्र व कां. गौरव आदि मौजूद रहे।

 

स्कूली बच्चों ने निकाली पल्स पोलियो रैली 2 5 |
मुजफ्फरनगर। सघन पल्स पोलियो अभियान 12 अगस्त, 2018 के परिप्रेक्ष्य में आज प्रचार-प्रसार एवं जनजागरण के उद्देष्य से स्कूली बच्चों की पल्स पोलियो रैली का आयोजन किया गया। रैली का षुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस राश्ट्रीय अभियान में प्रत्येक नागरिक एवं सामाजिक लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज के सहयोग से ही पोलियो अभियान में सफलता मिली है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि जनपद में 1461 बूथों पर पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी। ईट भट्टो, निर्माणाधीन साइट, घुमन्तु परिवारों, स्थायी एवं अस्थायी झुग्गियों आदि के परिवारों के बच्चों को पोलियो से बचाव की खुराक पिलाने हेतु जनपद में 1039 टीम पहुंचेगी। अभियान के अन्तर्गत जनपद के 0 से 5 वर्श तक के बच्चों का लक्ष्य 527882 है। उन्होंने आह्वान किया कि दिनांक 12 अगस्त, 2018 को बूथ दिवस पर अपने 0 से 5 वर्श तक के अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो दवा अवष्य पिलाये, जो बच्चे बूथ दिवस पर पोलियो की खुराक नहीं पी सकेंगे। उन्हें पोलियो की खुराक पिलाने हेतु दिनांक 13 अगस्त, 2018 से 17 अगस्त, 2018 तक घर-घर भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत वैक्सीनेर्टस आपके घर पहुंचेंगे। अतः अपने जन्म से 5 वर्श तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवष्य पिलवाये ताकि बच्चे हमेषा के लिए विकलांग बना देने वाली पोलियो बीमारी से बच सकें। रैली टाउन हॉल नगर पालिका से आरम्भ होकर झांसी की रानी, षिव चौक, जी0टी0 रोड से होते हुए जिला चिकित्सालय, मुजफ्फरनगर पर समाप्त हुई। रैली में प्रचार प्रसार के लिए विद्यालयों के बच्चे बैनर, नारों की तख्तियां व माइक के माध्यम से पोलियो उन्मूलन सम्बन्धी नारों का उदघोश करते हुए चल रहे थे। रैली को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एस0के0 अग्रवाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 शरण सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 बी0के0 ओझा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 घनश्याम दास आदि भी शामिल रहे। रैली के सफल आयोजन में उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्री उदयवीर सिंह, यूनिसेफ, डब्ल्यू0एच0ओ0, यू0एन0डी0पी0, पी0सी0आई0 सहित जिला कार्यक्रम प्रबंधक, शिक्षा विभाग से ए0बी0एस0ए0 तथा अध्यापक/अध्यापिकाओं आदि ने अपना सहयोग किया।

दीवार ढहरने से बालक की मौत3 5 | 4 5 |
मुजफ्फरनगर। दीवार गिर जाने से दीवार के समीप खेल रहे एक बच्चे की मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर कस्बा जानसठ में मुला वाला कुआ के निकट १२ वर्षीय अरमान पुत्र अकील अपने एक साथी के साथ खेल रहा था। अचानक दीवार गिरने के कारण उसके नीचे दबकर दोनों बच्चे घायल हो गए। सूचना पाकर आसपास के लोगों ने घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अरमान को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दूसरे साथी को मामूली चोटें आई हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड गई। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी जानसठ तथा थाना जानसठ प्रभारी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

हरियाली तीज महोत्सव मनाया5 4 |
मुजफ्फरनगर। भरतिया कॉलोनी विवेक विद्या मंदिर में हरियाली तीज के उपलक्ष में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों ने अपने हाथों पर सुंदर-सुंदर मेहंदी लगा कर सभी का मन मोह लिया हरियाली तीज पर हरे रंग का विशेष महत्व होता है महिलाएं हरी चूड़ियां व हरा परिधान पहनती है और मेहंदी लगाती है झूला झूलती हैं । झूला झूलने के साथ सावन की बहार चारों तरफ नजर आती है महेंदी प्रतियोगिता की निर्णायक काव्या ब्यूटी पार्लर की निदेशक काव्या शर्मा, श्रीमती श्रीमती माधवी रही प्रतियोगिता का निर्देशन अंजलि जी द्वारा किया गया ।इस कार्यक्रम में क्लास ४ से क्लास ८ तक के छात्राओ ने भाग लिया।

मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन7 4 |
मुजफ्फरनगर। जी टीवी द्वारा संचालित किड्जी जानसठ रोड प्रीस्कूल में महिलाओं के लिए तीज के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अनेक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व जज शहर की जानी मानी चिकित्सक डॉ शिल्पी जैन जी रही। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा अग्रवाल को, द्वितीय स्थान विभा दुबे को, व तृतीय स्थान मोनिका कश्यप को मिला। सभी विजेताओ को स्कूल की सेन्टर हेड प्रियंका जिंदल जी ने सर्टिफिकेट व पारितोषिक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को अत्यंत मनोरंजक बनाने के लिए विभिन्न सरप्राइज उपहार दिए गए। सभी महिलाओं ने कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में अपेक्षा सिंह, कुमुद सिंह, रश्मि चौधरी, शिखा जैन, आँचल ठाकुर, लीना, सोनिया, गीता आदि महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ शिल्पी जैन ने स्कूल के वातावरण, स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं व स्कूल के द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों को सराहा। कार्यक्रम के अंत में डॉ शिल्पी जैन को स्कूल की सेन्टर हेड प्रियंका जिंदल ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया व अपने कीमती समय में से समय निकालने के लिए धन्यवाद दिया।

रंगारंग प्रस्तुतियों का आयोजन8 5 |
मुजफ्फरनगर। लेडीज क्लब, नईमंडी ने आशीर्वाद बैंक्वेट हाल में हरियाली तीज का कार्यक्रम हर्षाल्लास से मनाया। महिलाओं ने नृत्य और गायन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नृत्य में डॉ. मंजू प्रभाकर, कनिका सपना व शशि, अनोखे श्दादी स्पेशलश् में मृदुल, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, डॉ. ललिता माहेश्वरी, रेनू व निशा ने सबका मन मोह लिया। विभिन्न गेम्स व सरप्राइज ने खूब मनोरंजन किया। संचालन रितु अग्रवाल व पूजा ने किया। क्लब उपाध्यक्ष बीना शर्मा, सचिव मृदुल गोयल के साथ अध्यक्ष मीनाक्षी कुमार ने सभी को तीज की शुभकामनाएं दीं। सरिता, ङ्क्षरकू, रीना, नीति, बीना, प्रकाश, पल्लवी आदि का सहयोग रहा।

जनपद मुजफ्फरनगर को एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत गुड के लिए चुना गया
मुजफ्फरनगर। .एक जनपद एक उत्पाद सबमिट के अन्तर्गत लखनऊ के इंन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम का लाईव जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया जिसमें जनपद के उद्यमियों ने बडी संख्या में उपस्थित होकर महामहिम राष्ट्रपति, महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री जी के प्ररेणापरक विचारों को सुना और उनसे लाभांवित हुए। जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने लाईव कार्यक्रम के पश्चात जनपद के 174 उद्यमियों को रूपये 99700500 की राशि के विभिन्न बैंको के स्वीकृति पत्र लाभार्थियों को वितरित किये। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर को एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत गुड के लिए चुना गया है। उन्होने कहा कि नये उद्यमियो को पूर्ण सुरक्षा का माहौल प्रदान किया जा रहा है और प्रदेश के औद्योगिकरण को एक नयी दिशा प्रदान करने का कार्य करे। उन्होने कहा कि कम समय में बेहतर परिणाम सामने आये है। उन्होने कहा कि जनपद के अन्दर नये औद्योगिक वातावरण की स्थापना से जहां युवाओं को रोजगार मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा वहीं इन उद्योगो में बडी संख्या में लोगो को रोजगार के अवसर प्राप्त होगे और जनपद से प्रतिभावओं का पलायन रूकेंगा। उन्होने कहा कि जनपद में गुड उद्योग के साथ साथ असीम सम्भावनाएं है। उन्होने कहा कि उत्पाद की मार्केटिंग एवं ब्राण्डिंग करके न केवल जनपद बल्कि राज्य स्तर, देश स्तर और इण्टरनेशनल मार्किट में अपने जनपद के उत्पाद की पहचान बनाये। इससे उनकी आय में भी इजाफा होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योगो के लिए सहायक परिस्थितियां पैदा की जा रही है। उद्योग उत्पादों की पंहुच बढेगी और जनपद के लोगो को रोजगार मिलेगा। उन्हेने कहा कि उद्योगो की स्थापना से स्थानीय कौशल में बढोत्तरी होगी। उन्होने कहा कि उत्पादों के कई नये ब्राण्ड उत्पन्न किये जा सकते है। उन्हेने कहा कि आज का दिन बडा महत्वपूर्ण है एक साथ जनपद के 174 लोगो को मुद्रा/एमएसएमई लोन के 99700500 रूपये के स्वीकृति पत्र वितरित किये जा रहे है। उन्होने कहा कि उत्पादकता के कारण भारत को सोनी की चिडियां कहा जाता था। उन्होने कहा कि दुनिया की मार्केटिंग में यहां के प्रोडेक्ट छाये रहते थे। उन्हेने बताया कि कुछ उत्पाद फैमिली बेस कुछ फैक्ट्री बेस हो गये। उन्होने कहा कि फैमिली बेस उत्पाद में भी क्वालिटी अच्छी होती थी क्योकि पीढी दर पीढी कार्य करने से कौशल को विकास होता था और पैसा भी कम लगता था अधिक जमीन की आवश्यकता नही होती थी। उन्होने कहा कि नये उद्यमियों को विभिन्न कार्यो के लिए बैंकों से लोन दिया गया है। उन्होने कहा कि उत्पादन बढाये और उसकी गुणवत्ता अच्छी रखे समय पर लोन चुकाये आमदनी में इजाफा करे। स्वयं अपनी आर्थिक स्थिति को ही नही सुधारेगे बल्कि दूसरे लोगो को भी रोजगार मुहय्या करायेगे। उन्होने कहा कि कडी मेहनत और अपने उत्पाद की मार्केटिंग और ब्राण्डिंग करके आय बढाये। जिलाधिकारी ने कहा कि इन लघु उद्योगो के माध्यम से ग्रामों का विकास होगा और प्रतिभाओं का पलायन रूकेगा। उन्होने कहा कि जो प्रतिभाएं रोजगार की तलाश में बाहर गयी है बडे पैमाने पर प्रदेश में औद्योगिकीकरण होने से उनकी वापसी भी होगी। उन्होने कहा कि मुजफ्फरनगर एशिया की सबसे बडी गुड मण्डी है। उन्होने बताया कि लगभग तीन अरब का कोल्हूओ द्वारा गुड बनाकर बाहर भेजा जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि गुड उद्योग को बढावा देना है और इसके लिए अधिक से अधिक कोल्हू लगाये जाये। उन्होने कहा कि ऐसे कोल्हू लगाये जिससे गन्ना पेराई के समय रस की रिकवरी अच्छी हो। उन्हेने कहा कि ऐसे स्टैण्डर्ड का गुड बनाये जिसकी विदेशो में डिमांड हो और गुड के ब्राण्ड को अच्छा नाम दिया जाये और उसकी अच्छी पैकिंग करायी जाय उन्होने कहा कि गुड बनाये लेकिन क्यूब में बनाये और आग्रेनिक बनाये जिससे अधिक मूल्य उन्हें प्राप्त हो सके। उन्होने कहा कि कोल्हू का लाइसेंस बडी आसानी से मिलता है। जिलाधिकारी ने कहा कि कोल्हू उद्योग को अत्याधुनिक बनाये जाने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि गुड की ब्राडिंग इस तरह से की जानी चाहिए कि लोगो को यह पता चल सके कि गुड खायेगे तो उन्हें डायबटीज नही होगी। उन्होने कहा कि बिजली की समस्या के समाधान के लिए कोल्हू संचालकों को बिजली के प्रीपेड मीटर लगवाये जायेगे। जिलाधिकारी ने कहा कि वैज्ञानिक और नयी तकनीक के आधार पर गन्ने की फसल उगाये और वैज्ञानिकों द्वारा बतायी गयी विधि से छोटे-छोटे क्यूब में और टॉफी की पैंकिंग के साईज में गुड बनाये और अपना एक सोसायटी बनाये तथा सोसायटी के माध्यम से गुड का विक्रय कर अधिकतम लाभ प्राप्त करे। जिलाधिकारी ने कहा कि कैमिकल युक्त गुड न बनाया जाये। उन्होने कहा कि क्वालिटी कंट्रोल करे तो एक्सपोर्ट में कोई दिक्कत नही आयेगी। अद्यतन तकनीक का प्रयोग करे जिससे लागत में कमी आयेगी और निर्माता का मुनाफा बढेगा। उन्हेने कहा कि शुगर फ्री गुड बनाये। जिलाधिकारी ने कहा कि अपने गुड का उचित मूल्य प्राप्त करने के लिए औषधि युक्त गुड बनाये। उन्होने बताया कि गुड में सौंप मिलाकर गुड बनाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा, एलडीएम, जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारीगण तथा बडी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

One thought on “समाचार

  • Avatar Of Turis Info turis info

    I like the helpful information you provide in your articles.

    I will bookmark your blog and check again here frequently.
    I’m quite sure I will learn a lot of new stuff right
    here! Good luck for the next! – Buford

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − eight =