फिल्मी चक्कर

सनी लियोनी का वर्कप्लेस हैरेसमेंट पर वीडियो वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का मानना है कि वर्क प्लेस पर उत्पीड़न बेहद मुश्किल होता है, लेकिन उसके बारे में चुप नहीं रहना चाहिए बल्कि इसे उजागर करना चाहिए. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. सनी ने कहा, “कार्यस्थल पर उत्पीड़न के विषय में बात करना मुश्किल है लेकिन आपको चुप नहीं रहना चाहिए. आप अपने लिए एक सहायक बॉस की तलाश करें.”

उनकी आगामी वेब सीरीज ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्‍स सीजन 2’ के बाबत उन्होंने संदेश दिया है. यह एक डरावनी कहानी के साथ अंतरंग होने के दौरान सहमति के महत्व पर प्रकाश डालती है. सनी ने सीरीज में पैरानॉर्मल एक्सपर्ट के तौर पर कैमियो किया है,

वीडियो इस बात पर प्रकाश डालता है कि अगर किसी का शोषण करने के लिए पॉवरफुल पद का उपयोग किया जा रहा है, तो ऐसे में चुप नहीं रहकर व्यक्ति को चाहिए कि वह इस बारे में बात करे. सनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस उनके इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk