Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शासन गंभीर: योगी आदित्यनाथ ने की अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंस

मुजफ्फरनगर। शहर में हुए उपद्रव पर शासन गंभीर है। शासन ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब कर ली है और हालात का जायजा लिया है। देर रात शासन को पूरी रिपोर्ट भेजी गई।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जुमे की नमाज के बाद हुए प्रदर्शन और उसके बाद बवाल पर शासन ने रिपोर्ट तलब कर ली है। शासन ने डीएम और एसएसपी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है।

शहर में हुई आगजनी, पुलिस पर हमले, पुलिस द्वारा उपद्रव को रोकने के लिए किए गए उपाय की पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। जिला प्रशासन ने विरोध प्रदर्शन को लेकर क्या व्यवस्था की थी और कहां कमी रही गई, इसकी पूरी जानकारी शासन को दी गई है। रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय, गृह विभाग, कमिश्नर सहित आठ जगह भेजी गई है।

जिले में उपद्रव को लेकर देर रात सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंस भी की। इसमें प्रदेश के अन्य जनपदों के डीएम और एसएसपी भी शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Comments are closed.