Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Jansath News: तेज धूप से मिली राहत, लेकिन तेज हवा ने असर को कम करने का प्रयास किया

जानसठ।(Jansath News) शनिवार को भी धूप निकलने से लोगों को राहत मिली लेकिन दिन भर चली तेज हवा ने परेशान किए रखा। तीसरे पहर के बाद फिर ठंड ने गरम कपड़ों में लिपटने को मजबूर कर दिया।पिछले तीन सप्ताह से लगातार मौसम सितम ढहा रहा है। रात का तापमान अभी भी काफी नीचे जा रहा है। इस कारण गरीब लोगों को खास तौर से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

करीब दो सप्ताह बाद बृहस्पतिवार दोपहर धूप निकली थी लेकिन वह ज्यादा राहत नहीं दे पाई। शनिवार सुबह पाले का असर दिखाई दिया। शनिवार को ही सुबह के समय निकली धूप ने राहत दी, लेकिन तेज हवा ने इसके असर को कम करने का प्रयास किया। किसानों का कहना है कि पाले से गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। बारिश में खराब हुई फसल के अलावा किसान अब बची फसल को बचाने की जुगत में लग गए हैं।

जनवरी माह के शुरू से ही पड रही भीषण ठंड से शनिवार को भी निकली खिलखिलाती धूप से लोगों को राहत मिल सकी। इस बार सर्दी का सितम नये साल की शुरूआत पर ही शुरू हो गया है। जनवरी माह में एक या दो बार ही लोगों को धूप के दर्शन हो सके। जिसमें भी सूर्यदेव पूरी तरह से नही निकले।

बादलों के पीछे आंख मिचौली खेलते रहे, लेकिन जनवरी माह के आखरी में शनिवार सवेरे से ही मौसम साफ हो गया था। सवेरे ही सूर्यदेव ने दर्शन किए, जिसके बाद खिल खिलाती धूप में बैठकर लोगों ने भीषण ठंड से राहत की और धूप का जमकर आनंद उठाया।

इसके अलावा सडकों पर कोहरा न होने से वाहन चालक भी निकल पडे, जिससे शहर में बडे वाहनों का प्रवेश होने से कई स्थानों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 6 =