उत्तर प्रदेश

Prayagraj News: प्रेमिका पर हमेशा शक करता था, नोकझोंक होने के बाद कर दी मुंह दबाकर हत्या

Prayagraj News: प्रयागराज पुलिस ने प्रेस वार्ता करके हत्यारी प्रेमी समेत 3 लोग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस तफ्तीश में हत्यारे प्रेमी ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका पर हमेशा शक करता था और आए दिन दोनों में लड़ाई झगड़े भी होते रहते थे। नौबत यहा तक आ गई की दोनों के रिश्ते में खटास पैदा हो गई।

घटना के दिन आरोपी प्रेमी ने बीते 24 जनवरी को किताब देने के बहाने आईईआरटी के पास सुनसान जगह पर बुलाया और वहीं तीखी नोकझोंक होने के बाद उसकी मुंह दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को गैंगरेप की भी आशंका है जिसके चलते सभी मृतक छात्रा समेत सभी आरोपियों के कपड़ों को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया है।

दोस्ती धीरे धीरे मुलाकातों में बदली

प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि अमन सिंह राजपूत और बीए की छात्रा में 10 महीने पहले ऑनलाइन क्लास के माध्यम से दोस्ती हुई थी। दोस्ती धीरे धीरे मुलाकातों में बदली और बातचीत शुरू हुई। अमन सिंह राजपूत तब उसे कभी फोन लगाता तो उसका नंबर बिजी जाता। इसी बात से वह छात्रा पर शक करता था। शक और उसकी शिकायत को लेकर छात्रा बहुत तनाव में थी।

छात्रा ने अक्सर अमन से पूछा तुम मुझपर क्यों शक करते हो। इसी कड़ी में 24 जनवरी को भी लगातार बहस का दौर जारी था कि उसी दौरान छात्रा ने कहा कि अमन अगर तुम ऐसे ही शक करोगे तो मैं पुलिस से तुम्हारी शिकायत कर दूंगी। प्रेमिका के इस बात से अमन सिंह को इतना तेज तेज गुस्सा आया कि उसने उसके मुंह पर एक जोरदार घूंसा मार दिया।

मुंह दबा दिया और जमीन पर पटक दिया

उसके नाक से खून बहने लगा। छात्रा इससे पहले कि कुछ और कर पाती अमन ने उसका मुंह दबा दिया और जमीन पर पटक दिया।मुंह दबाने से छात्रा अर्ध बेहोशी की हालत में पहुंच गई। इसके बाद अमन ने उसके साथ रेप किया। रेप के दौरान भी वह छात्रा का मुंह दबाए रहा, ताकि वह शोर न मचा सके। जब उसने छात्रा का मुंह छोड़ा तो उसके शरीर में हरकत नहीं हो रही थी। अमन सिंह को लगा की छात्रा मर चुकी है।

अमन ने प्रेमिका को ठिकाने लगाने के लिए कुएं में फेंकना चाहा। तभी वहां कुछ लोगों के आने की आहट हुई। रोशनी भी हुई तो वह प्रेमिका को उसी हाल में छोड़कर भाग गया। दोबारा जब अमन सिंह राजपूत अपने दोस्त दीपक यादव, निखिल कनौजिया के साथ वहां पहुंचते हैं तो छात्रा का शव कुंए की जगह पर नहीं मिलता।

डेड बॉडी कुंए के अंदर

उसकी डेड बॉडी कुंए के अंदर मिलती है। उसका बैग बस बाहर गिरा रहता है। बाद में अमन उसका बैग भी कुंए में फेंक देता है और तीनों वहां से भाग जाते हैं। उस समय रात को करीब 9 बज रहे थे। तीनों अपने अपने घर चले जाते हैं।

बाद में दीपक यादव और अमन सिंह राजपूत के बीच फोन पर लंबी बात होती है। घटना के दूसरे दिन अमन अपने मोबाइल से हत्या को आत्महत्या को कैसे बदलने के तरीके को सर्च करता है। हालांकि अब पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 15 =