पवित्र जूमे की नमाज शांतिपूर्ण व सौर्हादपूर्ण माहौल के बीच सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। जनपद मे जूमे की नमाज शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। नगर क्षेत्र मे पवित्र जूमे की नमाज शांतिपूर्ण व सौर्हादपूर्ण माहौल के बीच सम्पन्न कराये जाने के लिए डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे विभिन्न सुरक्षा व्यवस्थाऐ सुनिश्चित की गई।
आज जूमे की नमाज को लेकर एक और जहां जिला व पुलिस प्रशासन की और से सुरक्षा, उचित साफ-सफाई व्यवस्था एवं आदि को सुनिश्चित किया गया। वहीं दूसरी और डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव पूरे अमले के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रो मे भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिसके चलते डीएम व एसएसपी ने अन्य अधिकारियों व पुलिस फौर्स के साथ नगर के मदनी चौक, कच्ची सडक,अस्पताल चौराहा, लद्धावाला, मिमलाना रोड, रामलीला टिल्ला,शामली रोड, ईदगाह चौक, बघरा तांगा अडडा, हनुमान चौक, भगत सिंह रोड के अलावा नगर के शिव चौक,मिनाक्षी चौक, खालापार, किदवईनगर,रहमतनगर,गन्दा कुंआ, फक्करशाह चौक, हडडी गोदाम आदि विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर क्षेत्रिय नागरिकों से बातचीत कर शांति व सौहार्द बनाये रखने की अपील की।
जिला पुलिस प्रशासन द्वारा शांति सुरक्षा आदि विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच नगर की विभिन्न मस्जिदों मे दोपहर के समय पवित्र जूमे की नमाज अदा की गई। जिसमें देश मे अमनो चैन की दुआ मांगी गई।नगर की हौज वाली मस्जिद, मरगज वाली मस्जिद, फक्कर शाह चौक, मदीना चौक, किदवई नगर, गंदा कुंआ, लोहा मन्डी व रहमतनगर, सूजडू, बिलासपुर,नसीरपुर व सरवट चौक आदि विभिन्न क्षेत्रो मे स्थित मस्जिदों मे जूमे की नमाज शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई।
जूमे की नमाज शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच सम्पन्न हो जाने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस लेते हुए क्षेत्र के गणमान्य लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान डीएम व एसएसपी के साथ एडीएम प्रशान अमित सिह, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार, एएसपी डा.दीक्षा शर्मा आईपीएस,सीओ नई मन्डी हरीश भदौरिया, इंस्पैक्टर कोतवाली अनिल कप्परवान,सिविल लाइन थाना प्रभारी समयपाल अत्री सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान नगर के विभिन्न चौराहो, मुख्य बाजारों, शिव चौक, अस्पताल चौक, मिनाक्षी चौक,खालापार आदि पर पुलिस फौर्स तैनात रही।
प्रशासन ने ली राहत की सास
मुजफ्फरनगर। नगर में आज जुमे की नमाज के दोरान कडी सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस प्रशासन पिछले जुमे के दौरान हुए उपद्रव के बाद फूंक-फूंककर कदम रख रहा है और शांतिपूर्ण रूप से जुमे की नमाज अदा हुई। प्रशासन ने शांतिपूर्ण नमाज अदा होने के बाद राहत की सास ली।
