News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

Arrestकई को दबोचा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को गिरफ्तार किया। थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 योगेश तेवतिया द्वारा वांरन्टी अभियुक्त संजय पुत्र चतर सिह निवासी मुबारिकपुर थाना मन्सूरपुर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा रामराज थाना पर नियुक्त उ0नि0 वीरनारायण सिह द्वारा वांछित अभियुक्त आमिर खान पुत्र सलीम खान निवासी गली न0 सब्जी मन्डी चौक सोमबाजार थाना जगतपुरी नई दिल्ली को अभि0 को गिरफ्तार किया।

 

अवैध शराब सहित पकडा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना मीरापुर पर नियुक्त उि0न0 रविन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त जैकी पुत्र बाबूराम निवासी अल्लूवाला थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर को गंगदासपुर रोड से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 90 पव्वे अवैध देशी शराब तोहफा मार्का बरामद हुई। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 गणेश शर्मा द्वारा अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र बलजोर सिंह निवासी ग्राम छछरौली थाना भोपा , मुजफ्फरनगर को ककराला रजवाहे से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब को बरामद किया गया।

 

20 हजार रुपये कराये वापस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)साइबर हैल्प सैन्टर द्वारा लगातार ठगी करने वालो से रूपये वापस कराने का काम किया जा रहा है। आवेदक मागेराम निवासी गडरियान थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति साइबर ठग द्वारा धोखाधड़ी कर उनके खाते से 20000- रुपये की ठगी की गयी है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि 20000-रुपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदक द्वारा साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया गया।

 

ट्रांसफार्मर से चोरों ने किया सामान चोरी
चरथावल। चोरो ने खेत की टूयबवैल पर लगे ट्रान्सफार्मर का सामान चोरी कर लिया। ग्रामीणो ने पुलिस को इसकी सूचना देते हुए कार्यवाही की मांग की है। सूत्रो के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के गांव ज्ञाना माजरा मे बीती देर रात कुछ अज्ञात चोरो ने किसान के खेत मे लगे ट्रान्सफार्मर का सामान चोरी कर लिया। रोजाना की भांति आज सुबह अपने खेतो मे पहुंचे ग्रामीणो ने इस मामले की जानकारी पुलिस व विद्युत विभाग के अधिकारियो को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियो ने मौका मुआयना कर छानबीन व भागदौड शुरू की।

 

बैठक में शिक्षा पर दिया जोर
भोपा। भारतीय बाल्मिकी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मितवा भंवर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि संगठन की एक बैठक मोरना मेला ग्राउण्ड स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई। जिसमे संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के कार्यो मे प्रतिभाग करने का संकल्प लिया तथा समाज के उत्थान के लिए कार्य करने व बालिकाओ की शिक्षा पर जोर दिया। बैठक मे मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष मितवा भंवर, नरेन्द्र प्रमुख,सतीश मास्टर, अनिल कुमार प्रमुख, सन्नी बाल्मिकी, जितेन्द्र वजीराबाद, पप्पू, अरविन्द, सोनू, कलीराम, बन्टी, नितिन, मनोज आदि मौजूद रहे।

 

समाजसेवी को श्रद्धाजंलि की अर्पित
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी निवासी समाजसेवी सुधीर कुमार गर्ग एड. के बडे भाई अशोक अग्रवाल की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे गणमान्य लोगो ने स्व.अशोक अग्र्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि नई मन्डी लक्ष्मण विहार कालोनी निवासी समाजसेवी सुधीर कुमार गर्ग के भाई अशोक कुमार अग्र्रवाल का विगत 20 जनवरी को निधन हो गया था। आज नई मन्डी पटेल नगर स्थित ला.गुलशन राय जैन धर्मशाला मे अशोक अग्रवाल की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे विभिन्न राजनैतिक,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ तथा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियो ने श्रृद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान परिवारजनो मे सुमत प्रसाद गर्ग,सुधीर कुमार गर्ग एड.,उमा श्ांकर गर्ग,अम्बरीश गर्ग,नितिन अग्र्रवाल,शुभम व नीशु अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

 

हादसे में बुजुर्ग की मौत
जानसठ। (Muzaffarnagar News) अज्ञात कारणो से ईख के खेत मे लगी आग से हादसे के तहत बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से ग्र्रामीणो मे शोक छा गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मिली जानकारी के अनुसार जानसठ कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव राजपुर कला के जंगल मे आज सुबह अज्ञात कारणो के चलते ईख के खेत मे आग लगने से आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो मे अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते दर्जनो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्र्रामीणो ने किसी प्रकार आग को बुझाने का प्रयास किया। बताया जाता है कि इस हादसे मे गांव राजपुर कला निवासी करीब 70 वर्षीय राजपाल पुत्र कल्लू की जल जाने से मौत हो गई। इस दुखद हादसे से ग्र्रामीणो मे शोक छा गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे से परिजनो मे शोक छा गया। इस दौरान ग्राम प्रधान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

समाचार (Muzaffarnagar News)

शोकसभा में किये श्रद्धासुमन अर्पित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भाजपा नेता विजय वर्मा के पिताजी की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे गणमान्य लोगो ने श्रृद्धासुमन अर्पित किए। उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता विजय वर्मा के पिता समाजसेवी पंजाबमल सर्राफ का विगत 20 जनवरी 2022 दिन ब्रहस्पतिवार को निधन हो गया था। आज पचैण्डा रोड स्थित पंजाबी बारात घर मे आयोजित रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे विभिन्न राजनैतिक,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ,व्यापार मण्डल व खेल जगत से जुडे पदाधिकारियो तथा शहर के गणमान्य लोगो ने भाजपा नेता विजय वर्मा के पिता स्व.पंजाबमल सर्राफ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। इस दौरान परिवारजनो मे भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव अग्रवाल, मनोहर लाल,राजकुमार,विजय वर्मा व रिश्तेदार आदि मौजूद रहे।

 

अलग अलग हादसों में महिला की मौत, कई घायल

Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)खतौली क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर बाइक और कार के बीच हुई भिडन्त में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गयी। जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। इस हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके अलावा अन्य सडक् हादसों में भी कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि खतौली में गंगनहर पटरी मार्ग पर आज सवेरे बाइक और कार की भिडन्त हो गयी। जिसमें बाइक सवार महिला की मौत हो गयी। जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय में भिजवाया और शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। इसके अलावा अन्य हादसों में भी कई लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकितसालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बा खतौली के मौहल्ला देवीदास निवासी अजीत पुत्र हरिकिशन अपनी कार लेकर गंगनहर पटरी पर जा रहा था दूसरी ओर से एक बाइक पर तीन लोग आ रहे थे नहर पटरी मार्ग पर कार और बाइक की आमने सामने की भिडन्त हो गयी। इस भिडन्त में बाइक सवार रशिचंद पत्नी नफीस निवासी बुढना की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि आमिर और महबूब घायल हो गयें कार चालक अजित भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय में भेजा और महिला के शव के कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर हुए सडक हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेरठ रोड पर हुए हादसे में जटमुझेडा निवासी ललित, रूड़की रोड पर सडक हादसे में भैसरहेडी निवासी शर्बती पत्नी सहेंद्र व पप्पू पुत्र सहेंद्र, तितावी क्षेत्र में मुरादपुरा के पास हुए सड़क हादसे में बंतीखेडा निवासी सदाकत पुत्र रियासत व जौली रोड पर हुए हादसे में जंधेडा निवासी विजयपाल, अतर सिंह व हरपाल तथा नदीम कालोनी के पास हुए सडक हादसे में नजीत व उसकी पत्नी सहदीन गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

 

धूप निकलने से मिली राहत
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News) पिछले एक माह से ठंड कहर बरपाने में कसर नहीं छोड़ रही है। हालांकि पिछले दो दिनों की भांति रविवार को भी दिनभर धूप खिलने से लोगों के चेहरे खिल दिखे क्योंकि ठंड बाकी दिनों से कम रही।
घरों से लेकर दुकानों तक लोगों ने धूप को सेककर गर्माहट ली। धूप निकलने से पशुओं को काफी राहत मिली। दिन छिपने के बाद अवश्य ठंड कुछ बढ़ गई। हालांकि मौसम साफ होने के बावजूद जिले में सर्दी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह धूप खिलने से दिन में मौसम में जरूर राहत रही। दिन चढ़ने के साथ ही धूप ने भी तेजी पकड़ी लेकिन हवा भी चलती रही। लोग दिन में धूप सेंकते नजर आ रहे थे, लेकिन बेहद सर्द हवाएं कंपकपी छुड़ा रही थी। शाम को फिर सर्द हवाओं के कहर जारी रहा तथा शाम में बर्फीली हवाओं में और तेजी आने से लोग जल्दी बिस्तरों में सिमटने को मजबूर हो गए।

 

कैंप का हुआ आयोजन

Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भोपा रोड़ स्थित ईवान हास्पिटल में निःशुल्क मैडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों मरीजों ने अपना इलाज कराकर परामर्श लिया। ईवान हास्पिटल के विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा मरीजों को परामर्श देने के साथ-साथ उन्हे अनेक सुझाव भी दिये।
डॉक्टरों की टीम ने सभी प्रकार के डॉक्टर जिनमें वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. पंकज जैन, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभव सिंघल, कैंसर से सम्बन्धित रोगों के लिए डॉ. निधी अग्रवाल एवं एमबीबीएस डॉ. बी.एन. सतपती, मेडिसन विभाग से एमबीबीएस डॉ. अभिराज सिंह, शल्य चिकित्सक डॉ. संदीप काले, न्यूरोसर्जन डॉ. निलय शाह, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अर्चित सिंघल, डॉ. प्रमोद खुराना, डॉमौ. एज़ाजुल हसन एमबीबीएस अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ आदि ने मरीजों के रोगों की समस्याओं को पूरे ध्यान से सुनकर उनके रोगों की समस्या का निदान भी बताया। इस अवसर पर डॉक्टरों की टीम ने बताया कि उक्त कैम्प का उद्देश्य ऐसे मरीजों को उपचार देना है, जिनके पास पैसे का अभाव है। ऐसे मरीजों को निःशुल्क ओपीडी तो दी ही गई है, साथ ही साथ उन्हें सस्ता व सुलभ उपचार देने का भी संकल्प किया गया है। डॉक्टरों की टीम ने कहा कि मरीजों को अनावश्यक जांच से भी बचाने की कोशिश की गई, क्योंकि गरीब वर्ग के लोगों के पास महंगी-महंगी जांच के लिए पैसे नहीं होते, इसलिए डॉक्टरों ने अपने अनुभवों के आधार पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर के दौरान उन्हें पहले एक सप्ताह तक की दवाईयां लिखकर दी। अनेक मरीजों के लिए ईसीजी, ब्लड जांच, शुगर जांच व अन्य जांचे भी निःशुल्क की गयी। प्रातः 10 बजे शुरू हुआ चिकित्सा शिविर शाम 6 बजे तक लगातार जारी रहा। अनेक मरीज डाक्टरों द्वारा किये गये उपचार से संतुष्ट नजर आये। ईवान हास्पिटल में वरिष्ठ चिकित्सक डा. पंकज जैन और हृदयरोग विशेषज्ञ डा. अनुभव सिंघल डीएम कोर्डिलोजी अपनी सेवाएं दे रहे है। जिनकी गिनती जनपद के प्रसिद्ध चिकित्सकों में होती है। इसके अलावा अन्य विभागों में भी विशेषज्ञ डा. ईवान हास्पिटल में उपलब्ध है।

 

जाम से नागरिक परेशान
खतौली। (Muzaffarnagar News)फ्लाई ओवर पर भीड के कारण कई जाम की स्थिती बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया। खतौली फ्लाई ओवर पर आज दोपहर के वक्त जाम के कारण कई वाहन जाम मे फंस गए। स्थानीय पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया। जब कहीं जाकर वाहनो की आवाजाही शुरू हो सकी।

Muzaffarnagar News- Latest from सिटी

पुलिस ने किया फ्लैगमार्च
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)। विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आज पुलिस ने सीओ सिटी के नेतृत्व में सिविल लाइन क्षेत्र में फ्लैगमार्च किया।
फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से निडर होकर शांतिपूर्ण मतदान करने, कोविड गाइडलाइंस व आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की गयी साथ ही अराजकता/माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी गयी। वहीं चरथावल में भी विधानसभा निर्वाचन- २०२२ को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थाना प्रभारी चरथावल द्वारा केन्द्रीय पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र चरथावल के संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया।

चोरी के पशुओं सहित दबोचाNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)शहर कोतवाली पुलिस ने एक बदमाश को चोरी किये गये पांच सुअरों के साथ गिरफ्तार किया है। दो आरोपी मौके से भागने में सफल हो गये। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली पुलिस घलौली बोर्डर पर चैकिंग कर रही थी तभी पुलिस ने एक कार में पांच सुअर लेकर आ रहे तीन युवकों को रोका तो वे पुलिस पर फायरिंग कर मौके से भागने लगे। दो लोग मौके से भागने में सफल हो गये। जबकि एक को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश कर्मवीर पुत्र महीपाल निवासी लुधियाना पंजाब है। मोके से फरार बदमाश सुभाष व बाबू निवासी सहारनपुर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकडे गये आरोपी को जेल भेज दिया है।

 

स्मृति में किया मौन धारण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा कलैक्ट्रेट कार्यालय में शहीदों की स्मृति में मोन धारण किया गया। कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा कलैक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में मोन धारण किया गया।

 

बीमारी ने पांव पसारे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)करीब एक माह से भीषण सर्दी, बारिश, कोहरे व शीतलहर की मार झेल रहे जिले में बीमारियों ने भी तेजी से पांव पसारे हैं। सर्दी में बुखार-खांसी व जुकाम के मरीजों की संख्या में भारी बढोत्तरी दर्ज की जा रही है।
शायद ही कोई ऐसा गली-मोहल्ला कस्बा व गांव होगा, जिसमें मौसमी बीमारियां घर नहीं कर रही हो। इस मौसम में हृदय व दमा के रोगियों को भारी परेशानियों की सामना करना पड़ा तथा रोजाना ही अनेक रोगियों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। ऐसे करें बीमारियों से बचाव-बुजुर्ग सुबह की सैर से परहेज करें ठंडे से गर्म और गर्म से ठंडे में एकदम नहीं जाएं, गर्म कपड़ों में पूरे शरीर को ढंक कर रखें, धूप निकलने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें, ब्लड प्रेशर के मरीज नियमित जांच कराते रहें, ठंडे पानी व भोजन से परहेज करे व ठंडी वस्तुएं नहीं खाएं, ताजे फल व हरी सब्जी का अधिक से अधिक सेवन करें, सर्दी होने पर गर्म पानी में नमक डालकर गरारे करे
वरिष्ठ चिकित्सकों का कहना है कि रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण मौसमी बीमारियों लोगों को जल्दी चपेट में ले लेती हैं। इन बीमारियों से बचाव को ठंड से बचना जरुरी है।

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 5 =