Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भोपा रोड़ स्थित ईवान हास्पिटल में निःशुल्क मैडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों मरीजों ने अपना इलाज कराकर परामर्श लिया। ईवान हास्पिटल के विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा मरीजों को परामर्श देने के साथ-साथ उन्हे अनेक सुझाव भी दिये।

डॉक्टरों की टीम ने सभी प्रकार के डॉक्टर जिनमें वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. पंकज जैन, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभव सिंघल, कैंसर से सम्बन्धित रोगों के लिए डॉ. निधी अग्रवाल एवं एमबीबीएस डॉ. बी.एन. सतपती, मेडिसन विभाग से एमबीबीएस डॉ. अभिराज सिंह, शल्य चिकित्सक डॉ. संदीप काले, न्यूरोसर्जन डॉ. निलय शाह, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अर्चित सिंघल, डॉ. प्रमोद खुराना, डॉमौ. एज़ाजुल हसन एमबीबीएस अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ आदि ने मरीजों के रोगों की समस्याओं को पूरे ध्यान से सुनकर उनके रोगों की समस्या का निदान भी बताया।

इस अवसर पर डॉक्टरों की टीम ने बताया कि उक्त कैम्प का उद्देश्य ऐसे मरीजों को उपचार देना है, जिनके पास पैसे का अभाव है। ऐसे मरीजों को निःशुल्क ओपीडी तो दी ही गई है, साथ ही साथ उन्हें सस्ता व सुलभ उपचार देने का भी संकल्प किया गया है। डॉक्टरों की टीम ने कहा कि मरीजों को अनावश्यक जांच से भी बचाने की कोशिश की गई

क्योंकि गरीब वर्ग के लोगों के पास महंगी-महंगी जांच के लिए पैसे नहीं होते, इसलिए डॉक्टरों ने अपने अनुभवों के आधार पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर के दौरान उन्हें पहले एक सप्ताह तक की दवाईयां लिखकर दी। अनेक मरीजों के लिए ईसीजी, ब्लड जांच, शुगर जांच व अन्य जांचे भी निःशुल्क की गयी।

प्रातः 10 बजे शुरू हुआ चिकित्सा शिविर शाम 6 बजे तक लगातार जारी रहा। अनेक मरीज डाक्टरों द्वारा किये गये उपचार से संतुष्ट नजर आये। ईवान हास्पिटल में वरिष्ठ चिकित्सक डा. पंकज जैन और हृदयरोग विशेषज्ञ डा. अनुभव सिंघल डीएम कोर्डिलोजी अपनी सेवाएं दे रहे है। जिनकी गिनती जनपद के प्रसिद्ध चिकित्सकों में होती है। इसके अलावा अन्य विभागों में भी विशेषज्ञ डा. ईवान हास्पिटल में उपलब्ध है।

जाम से नागरिक परेशान

खतौली। (Muzaffarnagar News)फ्लाई ओवर पर भीड के कारण कई जाम की स्थिती बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया। खतौली फ्लाई ओवर पर आज दोपहर के वक्त जाम के कारण कई वाहन जाम मे फंस गए। स्थानीय पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया। जब कहीं जाकर वाहनो की आवाजाही शुरू हो सकी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 19 =