फिल्मी चक्कर

फिल्म ‘मलंग’: पोस्टर रिलीज

Image Result For Malang Movie Hot‘मलंग’ का पोस्टर रिलीज हो चुका है जिसमें आदित्य रॉय कपूर का फर्स्ट लुक देखने को मिला था और अब दिशा पटानी और अनिल कपूर का भी फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है. मलंग 2020 की बड़ी फिल्मों में से एक है और अपने फर्स्ट लुक रिलीज से ही सुर्खियां बटोर रही है.

 कपूर की तरफ से किए गए अपने लुक के पोस्ट को अब तक 56 बार रीट्वीट किया गया है, जबकि 1622 लाइक्स मिले हैं. पोस्ट पर अनिल के एक प्रशंसक ने कमेंट किया, “इंतजार नहीं हो पा रहा है. हैशटैगमलंगफर्स्टलुक खूबसूरत, अनिल कपूर सर आप बेहद हैंडसम दिख रहे हैं.” दूसरे ने लिखा, “वाह. एके यह बेहद प्यारा है.” तीसरे प्रशंसक ने लिखा, “वाह. शानदार लुक, इंतजार नहीं हो रहा है.” अन्य ने लिखा, “एकदम झक्कास.

एक सीन के लिए दिशा और आदित्य को एक मिनट तक पानी के अंदर रहना था, इसलिए उनकी ये ट्रेनिंग पानी के अंदर रहने की क्षमता पर थी. लेकिन इस सीन को एक टेक में शूट करना बेहद मुश्किल था

 

 

दिशा पटानी इस पोस्टर में प्यार भरे अंदाज में दिखाई दे रही हैं. फिल्म के पोस्टर शेयर करते हुए दिशा पटानी लिखती हैं कि मैं प्यार में हूं, जिंदगी को एक छोर से लेकर दूसरे छोर तक जीने की कोशिश कर रही हूं. जबकि पोस्टर में नजर आ रहे अनिल कपूर हाथ में पिस्तौल है और वो एक गैंगस्टर के रूप में नजर आ रहे हैं.

 

अनिल कपूर फिल्म ‘मलंग’ के पोस्टर पर लिखते हैं कि भगवान के हाथ में आपकी जिंदगी है और पिस्तौल अनिल कपूर के हाथ में है. मलंग को डायरेक्ट मोहित सूरी ने किया है. टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन, अंकुर गर्ग और नॉर्दर्न लाइट्स एंटरटेनमेंट के जे शेवक्रमणी द्वारा निर्मित, इस फिल्म को 7 फरवरी 2020 में रिलीज किया जायेगा, जबकि 6 जनवरी को इसका ट्रेलर सामने आएगा. इस फिल्म में कुणाल खेमू भी नजर आने वाले हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − eight =