Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सिविल लाइन पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने शस्त्र फैक्ट्री चलाते दबोचा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)सिविल लाइन पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से अवैध हथियार बनाकर सप्लाई करने वाले एक शातिर के भारी मात्रा में बने अधबने तमंचों, उपकरणों व कच्चे माल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने घर में ही अपेन साथी के साथ मिलकर अवैध शस्त्र बनाकर बेचता था।

आरोपी के साथी को विगत 19 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि इंस्पैक्टर सिविल लाइन बिजेंद्र सिंह रावत मेरठ रोड पर पुलिस बल के साथ चैकिंग अभियान चलाये हुए थे। इसी दौरान एक सूचना के आधार पर उन्होंने अम्बा विहार के सामने से एक संदिग्ध युवक को दबोचा।

तलाशी लेने पर उसके पास से दो तमंचे बरामद हुए। पूछताछ में पकडे गये युवक ने अपना नाम शमशाद उर्फ खुडडा निवासी अम्बा विहार बताया। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया किवह अपने साथी मुल्ला शमीम पुत्र असगर निवासी बिलासपुर हाल निवासी लद्दावाला के साथ मिलकर अपने घर में अवैध शस्त्र बनाकर डिमांड के हिसाब से तीन से पाच हजार रूपयों में बेचता है।

उसके साथी मुल्ला शमीम को विगत 19 जनवरी को दिल्ली पुलिस उसके घर से गिरफ्तार करके ले गयी था और जेल भेज दिया था जिसके बाद वह अकेला पड गया। आज वह डिमांड आने पर तमंचे बेचने जा रहा था इसी दौरान पुलिस द्वारा पकडा गया। पुलिस ने आरोपी को साथ लेकर उसके मकान पर छापा मारा और वहां से भारी मात्रा में बने व अधबने तमंचे, उपकरण व कच्चा माल बरामद कर लिया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + twenty =