उत्तर प्रदेश

Unnao News: उन्नाव-हरदोई मार्ग पर Police गाड़ी पर पलटा टैंकर, तीन पुलिसकर्मियों की मौत

Unnao News: देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है. जहां ओवरटेक करने के दौरान एक टैंकर आगे चल रही पुलिस की गाड़ी पर पलट गया. इस हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक सिपाही की हालत गंभीर है. मृतकों में दो महिला पुलिसकर्मी और पुरुष ड्राइवर है. यह हादसा उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सफीपुर कोतवाली में महदी खेड़ा पुलिया के पास हुआ. इस हादसे के समय पीछे से आ रहा एक बाइक सवार भी टैंकर से भिड़ गया, घटना में घायल बाइक सवार की भी हालत गंभीर बनी हुई है.

दूध के टैंकर के पलटने से हादसा

शुक्रवार रात 9 बजे पुलिस की गाड़ी उन्नाव की तरफ जा रही थी. पीछे तेज रफ्तार एक दूध का टैंकर चल रहा था. महदी खेड़ा पुलिया के पास टैंकर ने पुलिस की गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की, जहां आगे सकरी पुलिया देखकर टैंकर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया. इमरजेंसी ब्रेक लगाने से टैंकर अनियंत्रित हो गया. जिसके बाद टैंकर ड्राइवर संभाल नहीं पाया और बगल में चल रही पुलिस की पीआरवी वैन पर टैंकर पलट गया.

इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. आस-पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. उन्होंने गाड़ी पर पलटे टैंकर को हटाने की कोशिश की, लेकिन वजन अधिक होने के कारण नहीं हटा पाए. इसके बाद सफीपुर पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन को घटनास्थल पर बुलाया. करीब 40 मिनट बाद क्रेन आई. इसके बाद टैंकर को हटाकर गाड़ी में दबे चारों पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला गया.

हादसे में पुलिस की गाड़ी में बैठी महिला सिपाही शशिकला, रीता कुशवाह और चालक कृष्णेंद्र की मौत हो गई. वहीं, एक सिपाही आनंद घायल हैं. हादसे की सूचना पर एसपी भी मौके पर पहुंच गए.

P.K. Tyagi

प्रमोद त्यागी (अधिवक्ता) विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय स्तर के समिति सदस्य हैं। वे टीम समन्वय, प्रकाशित समाचार सामग्री, और भविष्य की संबद्धता/पंजीकरण के लिए जिम्मेदार हैं। सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक समन्वय के प्रति प्रतिबद्ध, पूर्व संपादक के रूप में, उन्होंने समाचार सामग्री की गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित की है।

P.K. Tyagi has 116 posts and counting. See all posts by P.K. Tyagi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − two =