Muzaffarnagar News: माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में बसंत पंचमी कार्यक्रम की रही धूम
Muzaffarnagar News: आजलिंक रोड स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।इस अवसर पर विद्यालय में माँ सरस्वती की पूजा की गई व हवन का आयोजन हुआ.
सभी ने माँ सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित किए ।इस पावन पर्व पर छात्रों द्वारा ऑनलाइन नृत्य , गीत व कविता आदि भी प्रस्तुत किए गए । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारु भारद्वाज, प्रधानाचार्य डॉ. पियूष गुप्ता व शैक्षिक निर्देशिका श्रीमती प्रिया कौशिक जी ने छात्रों को बसंत पंचमी के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें कुछ नया करने के लिए प्रेरित किया.
प्रधानाचार्य जी ने छात्रों को भारतीय संस्कृति व संस्कारों के अनुरूप माँ सरस्वती की आराधना के साथ-साथ वसंत ऋतु के महत्व के विषय में भी जानकारी प्रदान की। इस अवगत में खेतों में फसले लहरा उठती है और फूल खिलने लगते हैं। प्रधानाचार्या श्वेता वत्स ने बताया कि इस दिन माता सरस्वती का जन्म हुआ था इसलिए बसंत पंचमी के दिन सरस्वती मां की विशेष पूजन का आयोजन किया जाता है बसंत पंचमी के दिन माँ सरस्वती से विद्या, बुद्धि, कला एवं ज्ञान का वरदान मांगा जाता है।
एस० डी० ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस० डी० ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गई तथा साथ ही विद्यालय परिसर में हवन का आयोजन करवाया गया। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, विद्यालय में आयोजित हवन से जुडने के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन के माध्यम से हवन में शामिल किया गया ।
हवन के अतिरिक्त बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताओं का भी ऑनलाइन आयोजन करवाया गया जिसमे छात्र-छात्राओ ने पंतग व कार्ड बनाये तथा माँ सरस्वती की स्तुति के श्लोक व कविता भी लिखी। हवन में उपस्थित रहे विद्यालय के निर्देशक डा. सिद्धार्थ शर्मा ने माँ सरस्वती को पुष्प समर्पित किये तथा विद्यार्थीयो को बताया कि बसंत पंचंमी का पर्व माघ मास की शुक्लपक्ष की पंचमी को मनाया जाता है।
इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। विद्यार्थियों के लिए इस दिन का विशेष महत्व होता है । विद्यालय की प्रधानाचार्या श्वेता वत्स ने ज्ञान की देवी माँ सरस्वती को माला व पीले वस्त्र समर्पित करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि बसंत पंचमी हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार है और बसेत पंचमी को च्ज्श्री पंचमी और ज्ञान पंचमी कहा जाता है। साथ ही विद्यार्थियों को बताया कि पूरे वर्ष को ६ ऋतुओं में बाटाँ जाता है, जिसमें बसंत ऋतु, ग्रीष्म ऋतु, वर्षा ऋतु, शरद ऋतु, हेमन्त ऋतु और शिशिर ऋतु शामिल है। इन सभी ऋतुओं में से बंसत ऋतु को सभी ऋतुओं का राजा माना जाता है, इसी कारण इस दिन को बसंत पंचमी कहा जाता है तथा इसी दिन बसंत ऋतु की शुरुआत होती है
इस दिन लोग पीले कपडे पहनते तथा खाद्य सामग्री में पीले रंग के चावल का सेवन करते हैं क्योंकि पीले रंग को बसंत का प्रतीक माना जाता है। बसंत पंचमी के अवसर विद्यालय को सभी शिक्षिक ध् शिक्षिकाये ऑनलाइन के माध्यम से सभी शिक्षकगण प्रीति गोयल,अनु मलिक,लवीना गुप्ता, मंजू श्यामा भारती, ज्योति सैनी, अनुज राठी, श्वेता जैन, सोनिका शर्मा, दीपावली बालियान, मेघा, शिल्पी शर्मा, दीपमाला, पूजा पाल, रवि कुमार, सुमित गुप्ता, मोहित शर्मा, साक्षी ,आदि का सहयोग रहा।

