Lata Mangeshkar Demise: अंतिम सफर पर लता दी, दी गई सुरमई श्रद्धांजलि
92 साल की उम्र में Lata Mangeshkar ने रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद से पूरा देश शोक में डूबा है।लेकिन इस दुख ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से लगातार सभी बड़े नेता से लेकर पूरा बॉलिवुड उनकी अंतिम विदाई में पहुंच रहा है।
#LataDidi हमारे बीच नहीं रहीं। वे कहीं नहीं गई हैं। जैसे पेड़-पौधे, सूरज, चांद, गंगा, नदियां, समुद्र हमेशा रहेंगे, वैसे ही लता जी भी हमारे बीच हमेशा रहेंगीं। कल सरस्वती की पूजा थी और आज इस दुनिया की सरस्वती हमें छोड़कर चली गईं: UP फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष #rajushrivastava pic.twitter.com/pt89keGyGU
— News & Features Network (@mzn_news) February 6, 2022
देश की मशहूर गायिका और भारत रत्न से सम्मानित हुई लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को आज सुरमई श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि समारोह में प्रयागराज के सभी धर्मों के लोग साथ ही साथ अलग-अलग वर्गो के लोगों ने हवन पूजन करके और लता मंगेशकर के द्वारा गाए गए गीतों को गुनगुना कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
हवन पूजा में उनकी आत्मा को शांति मिले साथ ही साथ परिवार के लोगों को इस मुश्किल घड़ी में हौसला मिल सके इसके लिए मंत्रों का जाप भी किया गया। खास बातचीत करते हुए लोगों ने कहा कि कल ही बसंत पंचमी का दिन था और आज सुबह उनका चले जाना बेहद दुखद है। उनकी कमी कोई भी पूरी नहीं कर सकता है। हालांकि उनके द्वारा गाये गए गीत यादों में हमेशा रहेंगे।
2 दिन के लिए राष्ट्रीय शोक घोषित
गौरतलब है कि सरकार ने भी 2 दिन के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। पूरे देश के लोगों को आज गहरा दुख पहुंचा है जैसे ही मुंबई के एक अस्पताल से यह सूचना आती है कि अब हमारे बीच सुरों के सरताज और भारत रत्न से सम्मानित हुई मशहूर गायिका लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं हैं या कहे कि उनकी मृत्यु हो गई है तो सभी वर्गों के लोगों को बड़ा सदमा लगा है।
स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन; 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 29 दिन से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में थीं भर्ती#LataMangeshkar pic.twitter.com/4s2NH05GMZ
— News & Features Network (@mzn_news) February 6, 2022
केंद्रीय सरकार ने भी 2 दिनों तक राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी है इसके साथ ही साथ राजनीतिक गलियारा हो, मनोरंजन का क्षेत्र हो, खेल जगत हो, शिक्षा विभाग हो या फिर देश के डॉक्टर और इंजीनियर हो सभी लोगों ने ट्वीट के माध्यम से उन पर गहरा दुख जताया है।
लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया
इसी कड़ी में संगम शहर प्रयागराज में भी अलग-अलग वर्गों के लोगो ने उनकी आत्मा की शांति के लिए हवन पूजा करके और सभी लोगों ने उनके द्वारा गाए हुए गीतों को गुनगुना करके श्रद्धांजलि अर्पित की है। जब से वह जन्म ली है तब से वह लता जी के द्वारा गाए हुए गीतों को ही सुनती आ रही है और आज जैसे ही पता चला कि वह अब दुनिया में नहीं है तब उन्हें काफी पीड़ा हुई
वह अब उनके गीतों को ही सुनकर के उनके जीवित रहने का एहसास करेंगी। इसी कड़ी में प्रतिमा का भी कहना है कि वह बेहद दुखी हैं और भगवान से प्रार्थना कर रही हैं कि वह जहां भी रहे खुश रहें।
Lata Mangeshkar के निधन पर बीजेपी ने अपना घोषणापत्र किया स्थगित

