खेल जगत

Shamli News: छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद, दो आरोपी मौके से फरार

Shamli News: पुलिस ने छापेमारी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली शराब, रेपर, ढक्कन और होलोग्राम सहित शराब बनाने की सामग्री बरामद किया है. वहीं पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया. जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए. आगामी विधानसभा चुनाव में सप्लाई करने के लिए जंगल में नकली शराब बनाने का गोरख धंधा चला हुआ था.

Shamli  एसओजी की टीम व कैराना पुलिस ने संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर हैदरपुर मार्ग पर बने सिंचाई विभाग के पुल के नीचे छापा मारा. जहां से पुलिस ने भारी मात्रा में नकली शराब, रैपर, ढक्कन, होलोग्राम सहित एक आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार किया है. प्रदीप कुंडली जनपद के संगोली थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव का निवासी है. इसे हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया गया है.

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी महिपाल निवासी ग्राम मतलोड़ा जिला पानीपत के साथ मिलकर वाजीरपुर गांव के जंगल में नकली शराब बनाने का काम करता था.

गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि एक बार उनका माल पुलिस ने पकड़ लिया था फिर यूपी में विधानसभा चुनाव आ गया. शराब की मांग ज्यादा बढ़ गई थी. महिपाल शराब लाकर मुझे देता था तथा मशीन स्टीकर लेबल वे बारकोड की व्यवस्था वे अपने साथियों के साथ करता था. जो कि सहारनपुर से गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं.

यमुना बंधे के पास सिंचाई विभाग के पुल के नीचे बने ब्लॉक में नकली अपमिश्रित शराब बनाकर उनको खाली बोतलों में भरकर ढक्कन लगाकर रख रहे थे. कुछ माल उनका तैयार हो गया था कुछ शेष था.

एसपी शामली ने बताया कि आरोपी के पास से भारी मात्रा में नकली शराब, रैपर, होलोग्राम सहित ढक्कन बरामद किये गए हैं. ये नकली शराब चुनाव को देखते हुए उसमें इस्तेमाल की जानी थी. आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है और मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + seventeen =