Uttarakhand Election 2022: Rimi Sen ने उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की
Uttarakhand Election 2022: बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस Rimi Sen भी उत्तराखंड में कांग्रेस में शामिल हो गई है. ये जानकारी खुद हरीश रावत ने दी है.हरीश रावत ने रिमी सेन Rimi Sen के कांग्रेस ज्वाइन करने की वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंन लिखा है कि, “ भारतीय फिल्म जगत की एक जानी मानी अभिनेत्री और बीजेपी की पूर्व स्टार प्रचारक आज कांग्रेस में सम्मिलित हो रही हैं
परिवर्तन को हवा देने के लिए परिवर्तन को गति देने के लिए # रिमी_ सेन Rimi Sen जी उत्तराखंड पधारी हैं, मैं उनका बहुत-बहुत स्वागत करता हूं और उत्तराखंज चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के तौर पर उन्हें कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित करते हे बहुत हर्ष की अनुभूति हो रही है.”
#RimmiSen#भारतीय फिल्म जगत की एक जानी-मानी अभिनेत्री और बीजेपी की पूर्व में स्टार प्रचारक आज कांग्रेस में सम्मिलित हो रही हैं परिवर्तन को हवा देने के लिए, परिवर्तन को गति देने के #रिमी_सेन जी..https://t.co/Uak6MJyCoA हर्ष की अनुभूति हो रही है।#AssemblyElections2022 pic.twitter.com/oscIqAOLgs
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) February 7, 2022
Rimi Sen ने 2017 में बीजेपी ज्वाइन की थी लेकिन अब वह उत्तराखंड में कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं. रिमी सेन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है. रिमी सेन गोलमाल, हंगामा, दीवाने हुए पागल, धूम 2, फिर हेरा-फेरी जैसी कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है.
Rimi Sen बिग बॉस-9 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं. फिलहाल Rimi Sen फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं. वे 10 साल से ज्यादा समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हैं फिलहाल वे राजनीति में किस्मत आजमा रही हैं.
उत्तराखंड में 14 फरवरी को एक चरण में चुनाव होना है. यहां 70 विधानसभा सीटों पर मतदान किया जाना है. वहीं 10 तारीख को काउंटिंग के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे इसी के साथ साफ हो जाएगा कि इस बार पहाड़ी राज्य पर कौन सी पार्टी काबिज होगी.

