Ukraine तनाव पर अमेरिका का बड़ा बयान, रूस Ukraine पर कभी भी हमला हमला कर सकता है
Ukraine और रूस के बीच तनाव काफी गहरा हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार Jake Sullivan ने रविवार को कहा कि रूस Ukraine पर कभी भी हमला हमला कर सकता है. उन्होंने कहा कि अगर जंग की शुरुआत हुई तो मानवता को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी.
राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार Jake Sullivan की यह दूसरी चेतावनी है. इसके पहले अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की थी कि रूस ने महीने के मध्य तक अपनी मंशा के अनुरूप कम से कम 70 फीसदी सैन्य साजोसामान इकट्ठा कर लिया था.
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक इसका मकसद रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin को यूक्रेन के खिलाफ हमला करने का विकल्प मुहैया कराना है. सुलिवन ने कहा अगर युद्ध छिड़ता है, तो यूक्रेन को बड़ी मानवीय कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन अपनी तैयारियों और प्रतिक्रिया के आधार पर हमारा विश्वास है कि रूस को भी इसके लिए रणनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी.
उन्होंने सीधे तौर पर उन खबरों का जिक्र नहीं किया जिसके मुताबिक व्हाइट हाउस (White House) ने सांसदों को जानकारी दी है कि रूस आक्रमण करके कीव पर त्वरित कब्जा कर सकता है जिसमें 50,000 लोग हताहत हो सकते हैं.
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन (Jack Sullivan) ने आगे कहा कि अब भी एक राजनयिक समाधान संभव है. प्रशासन ने हाल के दिनों में चेतावनी दी थी कि रूस तेजी से यूक्रेन के क्षेत्र पर आक्रमण करने का इरादा रखता है. ताकि रूस को अपने पड़ोसी के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने का बहाना मिल सके.

