उत्तर प्रदेश

Aligarh News: आरके पुरम में घर में लोगों को बंधक बनाकर लाखों की लूट

Aligarh News:  शनिवार शाम अलीगढ़ के थाना सासनी गेट क्षेत्र के आरके पुरम में करीब आधा दर्जन बदमाशों ने रिटायर्ड एबीएसए के मकान में धावा बोल दिया. बदमाश इस घर से लाखों रुपये के जेवर और नगदी लूट ले गए. बदमाश आराम से फरार हो गए. इसकी सूचना पाकर पहुंची मौके पर पहुंची.

पुलिस चुनाव में लोगों को निडर होकर वोटिंग के लिए जगह-जगह मार्च निकाल रही है. तमाम फोर्स बाहर से भी आई हुई है. लेकिन बदमाशों के अंदर पुलिस का जरा सा भी खौफ नहीं दिखाई दे रहा. पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है. सीओ का कहना है कि बड़ी बेटी के पति द्वारा घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. मामले में जांच की जा रही है.

बदमाशों ने घर में घुसकर सबसे पहले परिवार के लोगों को बंधक बनाया. इसके बाद उन्होंने चाकू और तमंचे के बल पर घर में लूटपाट करनी शुरू कर दी. घटना के समय घर में रिटायर्ड एबीएसए कोमल सिंह तोमर की पत्नी मीना तोमर, उनकी बड़ी बेटी नेहा और मेघा मौजूद थीं. इसके साथ ही घर में एक टीचर भी था जो नेहा के 1 बच्चे को पढ़ा रहा था.

बताया जाता है कि बदमाशों ने घर में घुसने का सहारा दूधवाले के साथ लिया. दूध वाला जैसे ही दूध देने के लिए घर में घुसा तभी उसके पीछे-पीछे बदमाश घर में घुस गए. बदमाशों ने हथियारों से उनको डरा कर बंधक बना लिया और घर में जम कर लूटपाट की. बदमाश करीब 30 तोला सोना और घर में रखी नगदी लूटकर आसानी से फरार हो गए.

सीओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि एक तहरीर प्राप्त हुई है जिसमे वादी अपने पति पर आरोप लगा रही है. मामले में सीसीटीवी व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है. 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + eighteen =