Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Budhana: शाहपुर के पोलिंग बूथ पर फर्जी मतदान करने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रत्याशी ने खोया आपा

Budhana: भाजपा विधायक व पार्टी प्रत्याशी उमेश मलिक ने आक्रोश में कानून ही अपने हाथों में ले लिया। उन्होंने एक युवक पर फर्जी मतदान करने का आरोप लगाते हुए मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

राजनीतिक लोगों का आचरण अनुकरणीय माना जाता है। जनता मंत्री, विधायकों से नैतिकता और सदव्यवहार की अपेक्षा रखती है। लेकिन यदि यही लाेग कानून हाथ में लेकर सरेआम मारपीट करने लगें तो इन्हें किस श्रेणी में रखा जाए। बुढाना से भाजपा विधायक उमेश मलिक जोकि इस सीट पर पार्टी प्रत्याशी भी हैं, ने गुरुवार को मतदान के दौरान आपा खो दिया।

हुआ ये कि विधानसभा क्षेत्र बुढाना के शाहपुर में कन्या इंटर कालेज पोलिंग बूथ पर फर्जी मतदान होने की जानकारी पर विधायक उमेश मलिक पहुंचे थे। वहां एक युवक पर उन्हें फर्जी मतदान में लिप्त होने का शक हुआ। जिसके बाद विधायक ने आपा खो दिया। विधायक उमेश मलिक उक्त युवक को पीटते हुए दूर तक ले गए।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो गया। वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि उक्त भाजपा विधायक एक युवक को सरेआम पीट रहे हैं। पिटाई करने के बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया गया।

विधायक ने क्यों लिया कानून हाथ में?

कानून का राज स्थापित करने का दावा करने वाली पार्टी भाजपा के विधायक ही कानून अपने हाथ में ले रहे हैं। यह सवाल बड़ा है कि आखिर विधायक ने अपने हाथ में कानून क्योंं लिया। कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस मौजूद है। लेकिन विधायक इतना तैश में आ गए कि उन्होंने सरेआम एक व्यक्ति पर फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए उसकी धुनाई कर दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 9 =