उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: जेल में बंद रियल स्टेट कारोबारी संजय की पत्नी से ठगी मामले में कांग्रेस नेता समेत दो गिरफ्तार

Sonbhadra News: जेल में बंद छत्तीसगढ़ के रियल स्टेट कारोबारी को जमानत पर छुड़ाने के नाम पर ढाई करोड़ की ठगी करने वाले सोनभद्र के एक कथित कांग्रेस नेता सहित दो को मध्यप्रदेश की रीवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उन्हें वहां की अदालत में पेश भी कर दिया गया। मध्यप्रदेश के रीवा की रहने वाली कारोबारी की पत्नी ने वहां के अमहिया थाने में इसको लेकर मुकदमा दर्ज कराया था, जिस पर यह कार्रवाई की गई।

संजय इन दिनों छत्तीसगढ़ में ही जेल में बंद

रीवा पुलिस के मुताबिक मुकदमा दर्ज कराने वाली सीमा अग्रवाल रीवा के प्रतिष्ठित चिकित्सक डा. दीपक अग्रवाल की बहन हैं। उनकी शादी छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर निवासी रियल स्टेट के कारोबारी संजय से हुई है। रियल स्टेट से जुड़ी जमीनों के खरीदारी आदि को लेकर की गई गड़बड़ी के मामले में संजय इन दिनों छत्तीसगढ़ में ही जेल में बंद हैं।

बताते हैं कि इस दौरान वह किसी तरह दिल्ली के तक्षशिला निवासी अजय विक्रम सिंह पुत्र जय बहादुर सिंह और सोनभद्र के ओबरा निवासी मु. फरीद पुत्र जिकरुल हक निवासी संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास ओबरा, सुल्तानपुर निवासी संदीप तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी पुत्र एसएन तिवारी और रामाश्रय पाठक से हुई।

आरोप है कि चारों लोगों ने छत्तीसगढ़ में अपनी अच्छी पैठ बताकर, सीमा से उनके पति संजय को जमानत पर छुड़ाने के नाम पर तीन-चार किश्तों में ढाई करोड़ ऐंठ लिए। रकम लेने के कई महीने बाद भी जब संजय जमानत पर नहीं छूटे तो सीमा को ठगी का शक हुआ और पिछले माह उन्होंने रीवां जिले के अमहिया थाने में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज करा दी।

गिरफ्तार

इसके बाद सक्रिय हुई वहां की पुलिस ने ओबरा निवासी फरीद और दिल्ली के अजय को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद वहां की कोर्ट से रिमांड लेकर गहन पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

 रीवा के एसपी नवनीत भासिन ने इसकी पुष्टि की। कहा कि धोखाधड़ी के मामले में फरीद को ओबरा से और अजय को सुल्तानपुर से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =