Saharanpur: पहले चरण की वोटिंग के बाद जमकर गरजे Jayant Choudhary, बोले काट दिया रोग #Watch
Saharanpur: गठबंधन प्रत्याशी डा. धर्म सिंह सैनी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने नकुड़ पहुंचे रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह (Jayant Choudhary) ने कहा कि भाजपा ने हमेशा किसान हितैषी होने का ढोंग किया है। प्रदेश में अबकी बार परिवर्तन की लहर है। गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है।
शुक्रवार को गांव बाधी में आयोजित चुनावी सभा में Jayant Choudhary ने कहा कि किसानों के लिए उनके दरवाजे चौधरी चरण सिंह के समय से खुले हुए हैं। भाजपा किसान हितैषी होने का केवल नाटक करती है। किसान अबकी बार उनके बहकावे में आने वाले नहीं है। वह धर्म की बात करते है, हम विकास और भाईचारे में यकीन रखते हैं।
कहा कि बाबा उनकी गर्मी उतारने की बात करते है, लेकिन चुनाव के बाद उनकी खुद गर्मी खत्म हो जाएगी और वह कंबल खरीदकर बाबा के पास भिजवाएंगे।Jayant Choudhary ने कहा कि पहले चरण के लिए हुए मतदान में रुझान साफ है। उन्होने कहा कि पहले चरण में लोगां ने सीधा-सीधा कर दिया काम।
देहाती भाषा में कहते हैं काट दिया रोग। देखें वीडियो
#Watch पहले चरण की वोटिंग के बाद जमकर गरजे @jayantrld , बोले काट दिया रोग, देखें वीडियो @RLDparty @RldSudhir #JayantChaudhary #RLD #UPElection pic.twitter.com/PyfOVeIHAq
— News & Features Network (@mzn_news) February 11, 2022
Jayant Choudhary ने कहा कि नकुड़ विधानसभा की अधिकतर सीमा हरियाणा से जुड़ी है। जहां किसानों को लंबे समय से यूपी हरियाणा सीमा विवाद का सामना करना पड़ रहा है। अगर उनकी सरकार बनी तो इस विवाद को प्राथमिकता के साथ सुलझाया जाएगा।
गठबंधन प्रत्याशी डा. धर्मसिंह सैनी के प्रचार में कहा कि भाजपा धर्म की बात करती है, परंतु धर्म तो गठबंधन के पास है। उन्होंने जनता से गठबंधन को जिताने की अपील की।
सपा प्रत्याशी डा. धर्मसिंह सैनी, रालोद के प्रदेश महासचिव चौधरी धीरसिंह, रालोद जिलाध्यक्ष राव केसर, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, सतीश चौधरी मौजूद रहे।

