Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: टीईटी प्रश्नपत्र लीक कराने वाला बुढ़ाना का इनामी बलराम दबोचा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने यूपी टीईटी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में फरार चल रहे 25,000 रुपये के इनामी बलराम उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया है। उसे सूरजपुर में दुर्गा टॉकीज के पास से पकड़ा गया है। बड़ौत और सूरजपुर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

उत्तर प्रदेश सहायक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (टीईटी) का प्रश्न पत्र मोटी रकम लेकर आउट कराने के मामले में फरार चल रहे बलराम उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने सूरजपुर में दुर्गा टॉकिज के पास से शनिवार को उसको गिरफ्तार किया है। वह शाहडब्बर थाना बुढ़ाना मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि बलराम ने पूछताछ में बताया कि वह बीएड द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसने 2016 में खतौली मुजफ्फरनगर में स्किल डेवलपमेंट सेंटर शुरू किया था। उसके एक परिचित व्यक्ति की प्रतियोगी परीक्षा कराने की लैब थी। इसके बाद उसने भी इस तरह की लैब बनाने की योजना बनाई।

इसी साल हरिद्वार में अविरत कंप्यूटर लैब को किराए पर लेकर चलाने लगा। यहां पर उसकी मुलाकात फिरोज निवासी किरठल थाना रमाला जनपद बागपत से हुई। फिरोज की अपनी एक लैब देहरादून में थी। इसके बाद बलराम ने 2020 में फिरोज के साथ मिलकर सिडकुल बाइपास रोड हरिद्वार में 250 कंप्यूटर की लैब शुरू कर दी।

यहां पर विभिन्न परीक्षाओं में विभिन्न तरीके से बच्चों को पास कराने लगा। इसके बदले अच्छा पैसा मिलने लगा। बाद में उसने कई स्थानों पर उत्तर प्रदेश टीईटी परीक्षा में धांधली कराने का काम शुरू कर दिया।

आरोपी बलराम ने बताया कि उसके साथ राहुल चौधरी निवासी बागपत और फिरोजपुर निवासी बागपत भी शामिल था। एसटीएफ राहुल चौधरी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बड़ौत व सूरजपुर पुलिस ने दोनों की तलाश कर रही थी। दोनों जगह 25-25 हजार रुपये का इनाम था।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 3 =